फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Two-wheeler sales rise and passenger vehicle sales drop in May SIAM Auto Sales Data

Auto Sales: मई में दोपहिया वाहनों की बिक्री में उछाल, लेकिन यात्री वाहनों की बिक्री घटी, रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 11 Jun 2024 09:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Jun 2024 09:38 PM IST
सार

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2024 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि यात्री कारों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

विज्ञापन
Two-wheeler sales rise and passenger vehicle sales drop in May SIAM Auto Sales Data
Scooters - फोटो : PTI

विस्तार

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2024 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि यात्री कारों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। घरेलू बाजार में यात्री कारों की बिक्री मई 2023 में 1,20,364 यूनिट्स से घटकर मई 2024 में 1,06,952 यूनिट्स हो गई। जो 11 प्रतिशत की गिरावट है।
विज्ञापन

ऑटो कंपनियों ने भी यात्री कारों के उत्पादन में 13 प्रतिशत की कमी की है। जो मई 2023 में 1,63,619 यूनिट्स से घटकर मई 2024 में 1,42,367 यूनिट्स हो गई है। यात्री कारों के निर्यात में भी गिरावट देखी गई है, जो मई 2023 में 35,806 इकाई से घटकर मई 2024 में 28,802 इकाई हो गई है। जो लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, मई 2024 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में मई 2023 की तुलना में 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई 2023 में 14,71,550 यूनिट्स की तुलना में मई 2024 में 16,20,084 यूनिट्स दोपहिया वाहन बिके। दोपहिया वाहनों के निर्यात में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। जो मई 2023 में 2,59,945 यूनिट्स से बढ़कर मई 2024 में 3,12,418 यूनिट्स हो गई है। जो 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन

यात्री वाहनों की बिक्री में उछाल
हालांकि कुल मिलाकर यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री में मई 2024 में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई है।

मई में यात्री वाहनों की कुल घरेलू बिक्री में 9.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कुल मिलाकर, मई में कुल घरेलू बिक्री 19,76,674 इकाई और कुल निर्यात 3,89,805 इकाई रहा। मई 2024 में पीवी का कुल उत्पादन 24,55,637 इकाई रहा।

SIAM ने पहले बताया था कि "मजबूत आर्थिक विकास और अनुकूल सरकारी नीतियों के समर्थन से, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है, जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान बिक्री में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।" 

SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मई 2024 के बिक्री आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए कहा, "सभी क्षेत्रों अर्थात् यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों, दोपहिया वाहनों और तिपहिया वाहनों ने मई 2023 की तुलना में मई 2024 में बढ़ोतरी दर्ज की है। यात्री वाहनों में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी देखी गई है, जो मुख्य रूप से पिछले वर्ष के उच्च आधार प्रभाव के कारण है। हालांकि, दोपहिया और तिपहिया वाहनों ने दोहरे अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की है।"

विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल सामान्य से ज्यादा मानसून की उम्मीद है और नए आर्थिक विकास पर जोर दिए जाने से उम्मीदें ज्यादा हैं। सरकार को आगामी महीनों में बिक्री बढ़ाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed