फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Two Bike Festivals set to take place on same dates in Goa Know Details bike festival of india

Bike Festival 2023: दिसंबर में दो बाइक फेस्टिवल की तारीखों में हुआ टकराव, क्या जगह या समय में होगा बदलाव?

Fri, 29 Sep 2023 08:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 08:49 PM IST
सार

अपने ग्राहकों के लिए TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) का बाइकिंग फेस्टिवल TVS MotoSoul (टीवीएस मोटोसोल) इस साल दूसरी बार आयोजित होने के लिए तैयार है। लेकिन India Bike Week (इंडिया बाइक वीक) का 10वां एडिशन उन्हीं तारीखों पर गोवा में होने वाला है।

विज्ञापन
Two Bike Festivals set to take place on same dates in Goa Know Details bike festival of india
Bike Festival - फोटो : Pixabay

विस्तार

अपने ग्राहकों के लिए TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) का बाइकिंग फेस्टिवल TVS MotoSoul (टीवीएस मोटोसोल) इस साल दूसरी बार आयोजित होने के लिए तैयार है। कंपनी ने 8-9 दिसंबर, 2023 को गोवा में होने वाले बाइकिंग और म्यूजिक फेस्टिवल के साथ सोशल मीडिया पर अपने आने का एलान कर दिया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि India Bike Week (इंडिया बाइक वीक) का 10वां एडिशन उन्हीं तारीखों पर गोवा में होने वाला है। दोनों कार्यक्रमों के गोवा के वागाटोर में होने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


यह टीवीएस मोटोसोल का तीसरा एडिशन होगा। जबकि पहला संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था, दूसरा संस्करण कोविड-19 महामारी के कारण लगातार देरी के बाद इस साल मार्च में आयोजित किया गया था। इस साल दिसंबर में महोत्सव का आयोजन करने से कंपनी को कार्यक्रम के समय को रीशेड्यूल करने का मौका था।
विज्ञापन


क्या होगा फेस्टिवल में
बाइकिंग और संगीत उत्सव टीवीएस ग्राहकों के लिए कई कार्यक्रमों का गवाह बनता है। ब्रांड की मोटरस्पोर्ट-संबंधित गतिविधियों से लेकर कस्टमाइजेशन, पर्सनाइलेजशन और बहुत कुछ, इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बहुत सारे विजिटर्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा, दोनों दिन शीर्ष भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के परफॉर्मेंस भी होंगे। पिछले संस्करण में कंपनी ने अपना खुद का हेलमेट ब्लूटूथ इंटरकॉम डिवाइस भी पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शेड्यूल
टीवीएस मोटोसोल टीम ने अभी तक आगामी कार्यक्रम के शेड्यूल का एलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें डर्ट रेस, मोटो क्रॉसफिट, बाधा दौड़, साथ ही टीवीएस स्टंट राइडर्स द्वारा स्टंट शो देखने को मिलेंगे। साथ ही, उम्मीद है कि होसुर स्थित दोपहिया निर्माता अपने नए लॉन्च को जनता के सामने प्रदर्शित करेगा, जिसमें एक्स परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर, अपाचे आरटीआर 310 स्ट्रीटफाइटर और अपाचे आरटीई इलेक्ट्रिक रेस बाइक शामिल हैं। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में पूरी डिटेल्स का एलान कर दिया जाएगा। 


नवंबर में होगा राइडर मेनिया
दूसरी ओर, इंडिया बाइक वीक में कई ब्रांडों के बाइकिंग प्रेमी एक साथ आ रहे हैं। यह एशिया का सबसे बड़ा मोटरसाइकिल उत्सव है। यह देखने की जरूरत है कि क्या कोई आयोजक अपने-अपने फेस्टिव की तारीखों या जगह में कोई बदलाव करेगा या नहीं। इन बाइकिंग फेस्टिवल के अलावा, रॉयल एनफील्ड राइडर मेनिया भी साल के आखिर में 24-26 नवंबर, 2023 के बीच गोवा में होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed