फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota Recalls 969 Land Cruiser SUVs in India Over Transmission Software Issue

Recall: नेताओं की पसंदीदा और लग्जरी के लिए मशहूर टोयोटा लैंड क्रूजर हुई रिकॉल, जानें क्या है वजह?

Sat, 21 Feb 2026 05:52 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Sat, 21 Feb 2026 05:52 PM IST
सार

Land Cruiser Recall In India: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में लैंड क्रूजर की 969 यूनिट्स को ट्रांसमिशन सॉफ्टवेयर में संभावित समस्या के कारण रिकॉल किया है। यह समस्या ट्रांसमिशन कंट्रोल यूनिट और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) के बीच कम्युनिकेशन को प्रभावित कर सकती है। इससे ट्रांसमिशन प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Toyota Recalls 969 Land Cruiser SUVs in India Over Transmission Software Issue
टोयोटा लैंड क्रूजर - फोटो : टोयोटा

विस्तार

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में अपनी फ्लैगशिप लग्जरी एसयूवी लैंड क्रूजर की 969 यूनिट्स को रिकॉल की घोषणा की है। यह कदम ट्रांसमिशन सिस्टम से जुड़े एक संभावित सॉफ्टवेयर समस्या को ठीक करने के लिए उठाया गया है। लैंड क्रूजर अपनी मजबूत बनावट, शानदार विश्वसनीयता और बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। भारत में यह प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय गाड़ियों में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत 2.15 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

विज्ञापन

लैंड क्रूजर के किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर?

कंपनी के अनुसार, यह रिकॉल उन लैंड क्रूजर वाहनों पर लागू होता है जिनका निर्माण 4 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2025 के बीच हुआ है। इस रिकॉल का उद्देश्य ट्रांसमिशन कंट्रोल कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में संभावित गड़बड़ी को ठीक करना है। इसका काम वाहन के गियर शिफ्ट और ट्रांसमिशन प्रदर्शन को नियंत्रित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है खराबी का मुख्य कारण?

टोयोटा के आधिकारिक बयान के मुताबिक, ट्रांसमिशन में गियर शिफ्ट को नियंत्रित करने के लिए लीनियर सोलेनोइड का इस्तेमाल किया जाता है। लीनियर सोलेनोइड विद्युत-चुंबकीय उपकरण हैं जो विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक गति में बदलते हैं। कुछ विशेष ड्राइविंग परिस्थितियों में अगर सोलेनोइड सही तरीके से काम नहीं करता तो ट्रांसमिशन कंट्रोल यूनिट (TCU) और इंजन इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) के बीच कम्युनिकेशन में समस्या आ सकती है। इस सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के कारण कुछ गियर्स में ट्रांसमिशन जरूरत से ज्यादा RPM (ओवर-रेव) पर चल सकता है। इससे ट्रांसमिशन सिस्टम को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

क्या हो सकता है इससे नुकसान?

अगर इस समस्या को समय रहते ठीक नहीं किया गया तो इससे कई गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे:

  • ड्राइविंग के दौरान अचानक पावर कम होना
  • ट्रांसमिशन हाउसिंग को नुकसान पहुंचना
  • ट्रांसमिशन फ्लूइड का लीक होना
  • गंभीर स्थिति में ट्रांसमिशन फेल होना

हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि भारत में अभी तक इस समस्या से जुड़ा कोई वास्तविक मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed