फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota Innova Hycross Exclusive Edition launched in India Know Price Features Specifications

Toyota Innova Hycross Exclusive Edition: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन भारत में लॉन्च, जानें डिटेल्स

Fri, 02 May 2025 05:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 05:10 PM IST
सार

Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने भारत में Innova Hycross (इनोवा हाइक्रॉस) का एक खास एडिशन लॉन्च किया है, जिसे "एक्सक्लूसिव एडिशन" नाम दिया गया है।

विज्ञापन
Toyota Innova Hycross Exclusive Edition launched in India Know Price Features Specifications
Toyota Innova Hycross Exclusive Edition - फोटो : Toyota

विस्तार

Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने भारत में Innova Hycross (इनोवा हाइक्रॉस) का एक खास एडिशन लॉन्च किया है, जिसे "एक्सक्लूसिव एडिशन" नाम दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 33 लाख रुपये रखी गई है। यह वेरिएंट ZX(O) मॉडल पर आधारित है और इसे सीमित समय के लिए दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन - सुपर व्हाइट और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Electric Buses: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVi की शुरुआत, जानें आम लोगों को कैसे होगा फायदा
विज्ञापन

लुक में किए गए खास बदलाव
इस स्पेशल एडिशन में गाड़ी के लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। छत, फ्रंट ग्रिल, रियर गार्निश, अलॉय व्हील्स और बोनट पर लगे हुड एम्बलम को ब्लैक फिनिश में तैयार किया गया है। फ्रंट पर स्किड प्लेट और ग्रिल गार्निश, साइड में व्हील आर्च मोल्डिंग और ORVM (साइड मिरर) के लिए गार्निश जोड़ी गई है। पीछे की तरफ टेलगेट गार्निश और एक रियर स्किड प्लेट भी दी गई है। इसके अलावा, गाड़ी के पीछे "Exclusive" बैज लगाया गया है जो इसे बाकी मॉडल्स से अलग बनाता है।

यह भी पढ़ें - Toll Plaza: टोल प्लाजा पर लगेगा ऑटोमैटिक जुर्माना सिस्टम, अब बगैर वैध दस्तावेजों के चलना पड़ेगा महंगा

इंटीरियर में भी दिखा एक्सक्लूसिव टच
गाड़ी के अंदर भी खास बदलाव किए गए हैं। इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर फैब्रिक, सीट कवर और सेंटर कंसोल के ढक्कन को डुअल-टोन थीम में डिजाइन किया गया है। आराम और सुविधा के लिए टोयोटा ने इस एडिशन में एयर प्यूरीफायर, लेग रूम लाइटिंग और वायरलेस चार्जर भी जोड़े हैं।

यह भी पढ़ें - Ford: चेन्नई प्लांट को लेकर फोर्ड ने दोबारा शुरू की तैयारी, 2025 की दूसरी छमाही में हो सकती है शुरुआत
विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं
इनोवा हाइक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन में वही पुराना 2.0-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है जो eCVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह हाइब्रिड एमपीवी कार 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

यह भी पढ़ें - Elon Musk: एलन मस्क को आया गुस्सा! टेस्ला सीईओ पद से हटाए जाने की अटकलों पर दी तीखी प्रतिक्रिया

सेफ्टी के लिए नई टेक्नोलॉजी भी जोड़ी गई
हाल ही में इनोवा हाइक्रॉस को एक नया सेफ्टी फीचर अकॉस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) दिया गया है। यह फीचर धीमी गति पर एक ऑडियो अलर्ट देता है ताकि पैदल चलने वाले या रोड पर मौजूद अन्य लोगों को गाड़ी की मौजूदगी का पता चल सके।

वेरिएंट्स और कीमत
इनोवा हाइक्रॉस की कीमत फिलहाल करीब 20 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 33 लाख रुपये तक जाती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

यह भी पढ़ें - Auto Sales: अप्रैल में गाड़ियों की बिक्री में 7.5% की गिरावट, लेकिन ईवी की सालाना बिक्री में 30% की बढ़त

कंपनी की उम्मीदें
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स-सेवा-यूज्ड कार बिजनेस, वरिंदर वधवा ने कहा, "इनोवा हाइक्रॉस को हमेशा से ग्राहकों का जबरदस्त प्यार मिला है क्योंकि इसमें एसयूवी जैसा स्टाइल और एमपीवी जैसी जगह और आराम है। हमें खुशी है कि ग्राहक हम पर भरोसा कर रहे हैं। आज हम ZX(O) वेरिएंट में एक्सक्लूसिव एडिशन लॉन्च कर रहे हैं, जिसे खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कुछ अलग और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं।" 

यह भी पढ़ें - Car Safety Features: सुरक्षा से न करें समझौता, हर महिला ड्राइवर को जानने चाहिए ये छह कार सेफ्टी फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Tata Nexon: पार्किंग लिफ्ट गिरने के बाद भी सुरक्षित रही टाटा नेक्सन, जानें पूरा वाकया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed