फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   This state govt collected Rs 365 crore in fines in one year since implementation of AI cameras

AI Traffic Camera: इस राज्य ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरों के जरिए जुर्माने में 365 करोड़ रुपये किए वसूल

Wed, 22 May 2024 11:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 11:30 PM IST
सार

उद्योग मंत्री पी राजीव का कहना है कि राज्य सरकार ने एक साल पहले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगाए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कैमरों के जरिए जुर्माने में 365 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।

विज्ञापन
This state govt collected Rs 365 crore in fines in one year since implementation of AI cameras
Traffic Camera - फोटो : iStock

विस्तार

केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव का कहना है कि राज्य सरकार ने एक साल पहले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगाए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कैमरों के जरिए जुर्माने में 365 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने मंगलवार को मेडिकल ट्रस्ट अस्पताल द्वारा आयोजित सड़क दुर्घटनाओं के लिए आपातकालीन प्रतिक्रियाओं पर एक कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर कहा, "हालांकि सरकार ने यातायात हादसों की संख्या कम करने के लिए एआई प्रणाली लागू की। लेकिन लोगों के एक वर्ग ने इस कदम के खिलाफ अदालत का रुख किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में एआई कैमरा प्रणाली 5 जून, 2023 को शुरू की गई थी। सुरक्षित केरल परियोजना के तहत, पूरे राज्य में 726 कैमरे लगाए गए थे। जिससे मोटर वाहन विभाग को यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए दंड लगाने में सक्षम बनाया गया। परियोजना की लागत 232 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन

राजीव द्वारा अब बताए गए आंकड़े के साथ, सरकार ने पूरी तरह से लागत वसूल कर ली है। और पहले ही वर्ष में एआई कैमरा परियोजना के माध्यम से 133 करोड़ रुपये का लाभ कमा लिया है।

राजीव ने ऐसे उपायों की जरूरत पर जोर दिया। खासकर ऐसे राज्य में जहां हर चार घरों में से एक में कार है।

मंत्री ने कहा, "राज्य में लगभग 1 करोड़ दोपहिया वाहन हैं और सालाना दो लाख वाहन पंजीकृत हो रहे हैं। ऐसे में सरकार सड़क पर जनता की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए बाध्य है। हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ज्यादातर खबरें सरकार द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शुरू की गई प्रणालियों की कमियों के बारे में हैं।"

कार्यक्रम में, राजीव ने मेडिकल ट्रस्ट अस्पताल द्वारा स्थापित एमटीएच ट्रॉमा हेल्पलाइन नंबर (9846244444) जारी किया। जो चौबीस घंटे विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता देता है। जिसमें सड़क दुर्घटना से लेकर सांप के काटने तक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed