फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   This company launched Moto GP editions of two bike and one scooter, know details

Moto GP Edition: इस कंपनी ने लॉन्च किए तीन दो पहिया वाहनों के मोटो जीपी एडिशन, जानें डिटेल

Wed, 13 Sep 2023 02:46 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 13 Sep 2023 02:46 PM IST
सार

मोटो जीपी के आयोजन से पहले एक वाहन निर्माता की ओर से अपने तीन दो पहिया वाहनों को खास एडिशन में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से किन वाहनों को यह एडिशन दिया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
This company launched Moto GP editions of two bike and one scooter, know details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता की ओर से तीन दो पहिया वाहनों को मोटो जीपी एडिशन में लॉन्च किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किन दो पहिया वाहनों को नए एडिशन में लॉन्च किया गया है। साथ ही इनकी खूबियों की जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


नए एडिशन में आए दो पहिया वाहन
यामाहा इंडिया की ओर से अपनी बाइक्स और स्कूटर को मोटो जीपी एडिशन में लॉन्च किया है। खास बात ये है कि देश में सितंबर महीने में ही मोटो जीपी का आयोजन किया जाना है, जिसके पहले कंपनी की ओर से अपनी दो बाइक्स और एक स्कूटर को इस एडिशन में लॉन्च किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे मिला नया एडिशन
कंपनी की ओर से जिन बाइक्स और स्कूटर को मोटो जीपी एडिशन में लाया गया है। उनमें वाईजेडएफ आर15एम, एमटी-15 बाइक्स हैं। इनके साथ ही रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड स्कूटर को भी मोटो जीपी एडिशन दिया गया है।


यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

क्या हैं खूबियां
इन वाहनों को मोटो जीपी वाहनों की लुक्स दिए गए हैं। इनके टैंक, साइड पैनल, पहियों आदि पर रेसिंग बाइक की तरह आउटलाइन दी गई है। खास बात ये है कि कंपनी की ओर से सिर्फ कुछ यूनिट्स में ही इस एडिशन को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

इंजन और फीचर्स में नहीं हुए बदलाव
कंपनी की ओर से बाइक और स्कूटर में सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव ही किए गए हैं। जिसके बाद इनको मोटो जीपी एडिशन के साथ लाया गया है। इस एडिशन में कंपनी ने इंजन और अन्य फीचर्स में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी की ओर से इस एडिशन के साथ सीमित संख्या में बाइक्स और स्कूटर को सितंबर के तीसरे हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed