{"_id":"65bc6bde282605fc0e00c2fa","slug":"these-problems-occur-due-to-lack-of-coolant-in-the-vehicle-there-is-a-big-danger-to-the-engine-know-details-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: गाड़ी में कूलेंट की कमी से होती हैं ये परेशानियां, इंजन को होता है बड़ा खतरा, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: गाड़ी में कूलेंट की कमी से होती हैं ये परेशानियां, इंजन को होता है बड़ा खतरा, जानें पूरी डिटेल
Fri, 02 Feb 2024 12:07 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:07 PM IST
सार
कार में कूलेंट कम होने पर कुछ समस्याएं गाड़ी में दिखाई देने लगती हैं। जिससे इंजन को भी बड़ा खतरा हो जाता है। कूलेंट की कीमत से क्या परेशानियां होती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में इंजन वाली कारों का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। जिनके इंजन के तापमान को कम रखने के लिए कूलेंट का उपयोग होता है। लेकिन अगर कार में कूलेंट की कमी हो जाए तो फिर इंजन को बड़ा खतरा हो जाता है। हम इस खबर में आपको कूलेंट की कमी से होने वाली परेशानियों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है कूलेंट का काम
कार के इंजन को ठंडा रखने की जिम्मेदारी कूलेंट की होती है। यह एक तरह का द्रव होता है जिसका हरा रंग होता है। हालांकि इसका रंग कई बार हरे की जगह लाल भी होता है। कूलेंट होने पर इंजन ज्यादा चलने पर भी ठंडा रहता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
लीक होने पर होगी परेशानी
कई बार कार में कूलेंट लीक होने लगता है। जिससे कई परेशानियां सामने आने लगती हैं। अगर कूलेंट को इंजन तक पहुंचाने वाले पाइप में लीकेज हो तो यह कार के अंदर ही गिरता रहता है। जिससे इसकी मात्रा लगातार कम होने लगती है। ऐसे में इंजन तक उचित मात्रा में कूलेंट नहीं पहुंच पाता और इंजन ओवरहीट भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
इंजन को बड़े नुकसान का खतरा
अगर आपकी कार में कूलेंट की मात्रा कम होती है तो ऐसा होना निश्चित है कि आपकी कार ओवरहीट हो जाएगी। अगर कार में कूलेंट की मात्रा कम रहेगी तो कार में इंजन का तापमान बढ़ जाता है और लंबे समय में कार के इंजन के कई पार्ट्स पर इसका खराब असर होता है। इसके अलावा कार चलाते समय कूलेंट की मात्रा कम होने पर इंजन को ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है जिससे कार का एवरेज भी कम हो जाता है। इसके साथ ही सबसे खराब स्थिति में कार के इंजन के ओवरहीट होने से आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज