फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Launch In September: सितंबर महीने में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं ये चार बाइक्स, जानें डिटेल

Fri, 01 Sep 2023 09:21 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 01 Sep 2023 09:21 AM IST
सार

सितंबर महीने में कुछ प्रमुख कंपनियों की ओर से नई बाइक्स को पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किन चार बाइक्स को पेश और लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These four bikes are ready to be launched in the month of September, know the details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले सितंबर महीने में भी कई बाइक्स को पेश और लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस बाइक को लॉन्च या पेश किया जा सकता है।

These four bikes are ready to be launched in the month of September, know the details
Royal Enfield Bullet 350-1 - फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की ओर से सितंबर महीने की शुरुआत में ही नई बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से 350 सीसी सेगमेंट में नई बुलेट को लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक में भी अन्य बाइक्स की तरह कंपनी की ओर से जे सीरीज के प्लेटफॉर्म को दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
These four bikes are ready to be launched in the month of September, know the details
For Reference Only - फोटो : TVS
टीवीएस अपाचे आरटीआर 310
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवीएस की ओर से भी 310 सीसी सेगमेंट में अपाचे आरटीआर 310 बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक को भी महीने के पहले हफ्ते में ही लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। इस बाइक के लिए कंपनी की ओर से बुकिंग को भी शुरु कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
These four bikes are ready to be launched in the month of September, know the details
2024 KTM 390 Duke - फोटो : KTM
केटीएम 390 ड्यूक 2024
केटीएम की ओर से भी 400 सीसी सेगमेंट में ड्यूक 390 के 2024 वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। इस बाइक में कंपनी की ओर से नया प्लेटफॉर्म और अपग्रेडिड इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस बाइक में कई और पार्ट्स को बेहतर किया जा सकता है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को सितंबर के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन
These four bikes are ready to be launched in the month of September, know the details
For Reference Only - फोटो : Aprilia
अप्रिलिया आरएस 440
440 सीसी सेगमेंट में हॉर्ले डेविडसन के बाद अब अप्रिलिया आरएस440 को भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। इस बाइक में ट्विन सिलेंडर इंजन को दिया जा सकता है। जिससे यह अपने सेगमेंट की हाल में लॉन्च हुई बाइक्स के मुकाबले ज्यादा ताकतवर बन सकती है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक को भी महीने के पहले दस दिनों में ही लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed