जितना आसान किसी कार को खरीदना होता है, उतना ही मुश्किल उसे लंबे समय तक सही रखना होता है। इसके लिए कार निर्माता की ओर से एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर की जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि क्या एक्सटेंडेड वारंटी को खरीदना फायदे का सौदा होता है या नहीं।
2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या होती है एक्सटेंडेड वारंटी
एक्सटेंडेड वारंटी तब शुरू होती है जब किसी भी नई कार को खरीदने के बाद मिलने वाली स्टैंडर्ड वारंटी खत्म हो जाती है। अक्सर नई कार खरीदते समय ही शोरुम से इसे ऑफर किया जाता है, लेकिन कई बार ग्राहक इसे बाद में भी अतिरिक्त कीमत देकर खरीदते हैं।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
क्या हैं फायदे
एक्सटेंडेड वारंटी को खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसे खरीदने पर ग्राहक स्टैंडर्ड वारंटी के बाद भी बिना चिंता के कार को चला सकते हैं। वारंटी होने पर अगर कार में कोई भी परेशानी होती है तो उसे वारंटी में कवर किया जाता है। इसके अलावा अगर आपकी कार पर वारंटी होती है तो उसे बाजार में बेचने में भी आसानी होती है।
यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
इनका रखें ध्यान
जब भी एक्सटेंडेड वारंटी को खरीदें तो कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। अगर ऐसा ना किया जाए तो फिर जरूरत के समय परेशानी भी हो सकती है। जब भी वारंटी खरीदें तब सबसे पहले इस बात की जानकारी लें कि वारंटी में क्या-क्या कवर होता है। ऐसा भी होता है कि वारंटी के अंदर कुछ पार्ट्स या स्थिति को कवर नहीं किया जाता। लेकिन बाद में अगर ऐसी स्थिति या पार्ट के लिए आप क्लेम करते हैं तो कंपनी की ओर से मना भी किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर कोई थर्ड पार्टी से एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर कर रही है तो कोशिश करें कि कंपनी की ओर से वारंटी को खरीदा जाए। साथ ही सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर ही साइन करना बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग