{"_id":"69427c024616933faa02a554","slug":"tesla-launches-its-first-supercharger-station-in-gurugram-strengthens-ev-charging-network-in-india-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tesla: टेस्ला ने गुरुग्राम में खोला अपना पहला सुपरचार्जर स्टेशन; भारत में चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: टेस्ला ने गुरुग्राम में खोला अपना पहला सुपरचार्जर स्टेशन; भारत में चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार
Wed, 17 Dec 2025 03:17 PM IST
सुयश पांडेय
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुयश पांडेय
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:17 PM IST
सार
टेस्ला ने भारत में अपने चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करते हुए गुरुग्राम में पहला सुपरचार्जर स्टेशन शुरू किया है। यह स्टेशन गोल्फ कोर्स रोड स्थित DLF होराइजन सेंटर में खोला गया है और इसमें हाई-स्पीड V4 सुपरचार्जर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
टेस्ला ने गुरुग्राम में अपना पहला सुपरचार्जर स्टेशन शुरू किया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Tesla
विस्तार
टेस्ला ने भारत में अपने चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए गुरुग्राम में अपना पहला सुपरचार्जर स्टेशन शुरू कर दिया है। यह नया स्टेशन हाई-स्पीड V4 चार्जर्स की सुविधा देता है। इससे लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) यात्रा अब और भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में कहां मिलेंगी सुविधाएं?
यह नई सुविधा गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित DLF होराइजन सेंटर में खोली गई है। शहर में टेस्ला सेंटर के खुलने के बाद यह कंपनी का अगला बड़ा कदम है। जो अपने ग्राहकों के लिए एक विश्वसनीय चार्जिंग इकोसिस्टम बनाने पर कंपनी के फोकस को दर्शाता है। गुरुग्राम की इस सुपरचार्जिंग साइट पर 4 V4 सुपरचार्जर जो 250kW तक की पीक चार्जिंग स्पीड प्रदान करते हैं। और 3 डेस्टिनेशन चार्जर जो 11kW की क्षमता वाले हैं। यह सेटअप हर तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे वह लंबी यात्रा के दौरान रैपिड चार्जिंग हो या धीमी और सुविधाजनक चार्जिंग हो।
विज्ञापन
सिर्फ 15 मिनट में 275 किमी तक की रेंज
टेस्ला के अनुसार, उनके सुपरचार्जर का उपयोग करके मॉडल Y में केवल 15 मिनट में 275 किमी तक की रेंज जोड़ी जा सकती है। इससे चार्जिंग में लगने वाला समय कम होता है और लंबी दूरी की यात्रा सुविधाजनक बनती है। यह चार्जिंग अनुभव पूरी तरह से टेस्ला एप के साथ जुड़ा हुआ है। उपयोगकर्ता एप के जरिए स्टेशन तक नेविगेट कर सकते हैं, उपलब्ध स्लॉट की जांच कर सकते हैं। चार्जिंग की प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं और चार्जिंग पूरी होने पर नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं। टेस्ला ने 99.95 प्रतिशत नेटवर्क अपटाइम का भी दावा किया है, ताकि ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के लगातार सेवा मिल सके।
विज्ञापन