फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Sierra EV vs Maruti e Vitara: Electric SUV Offers Better Value ?

Tata Sierra EV vs Maruti e Vitara: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है फायदे का सौदा? कीमत से लेकर रेंज तक जानिए अंतर

Sat, 04 Jul 2026 03:42 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 04 Jul 2026 03:42 PM IST
सार

भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इसी सेगमेंट में टाटा सिएरा ईवी और मारुति सुजुकी ई-विटारा अब आमने -सामने हैं। दोनों केंपनियाें ने अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर अपने मॉडल्स को पेश किया है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से आपके लिए कौन-सी बेहतर साबित हो सकती है।
 

विज्ञापन
Tata Sierra EV vs Maruti e Vitara: Electric SUV Offers Better Value ?
टाटा सिएरा ईवी बनाम मारुति ई विटारा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

Tata Sierra EV vs Maruti e Vitara: अगर आप नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, जो दिखने में शानदार और चलने में दमदार हो और जिसमें फीचर्स की कोई कमी न हो, तो टाटा सिएरा ईवी और मारुति ई-विटारा दोनों ही आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं। ये दोनों गाड़ियां मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। हालांकि, दोनों ब्रांड्स की एप्रोच (सोच) एक-दूसरे से काफी अलग है, एक जहां बजट और किफायत पर ध्यान दे रही है, तो दूसरी लग्जरी और एक्स्ट्रा रेंज पर। आइए समझते हैं इनके बीच की पूरी तुलना...
विज्ञापन


Hotspot Image
विज्ञापन


बैटरी और रेंज: लंबी दूरी में कौन आगे?
दोनों एसयूवी में अलग-अलग बैटरी विकल्प दिए गए हैं, लेकिन अगर कागजों की बात करें तो टाटा सिएरा ईवी रेंज के मामले में बढ़त बनाती है।
  • सिएरा ईवी में 63 kWh और 75 kWh बैटरी पैक मिलते हैं। 63 kWh वर्जन की प्रमाणित रेंज 566 किमी तक है।
  • वहीं, 75 kWh सिंगल मोटर वर्जन 665 किमी तक और AWD वर्जन 624 किमी तक की प्रमाणित रेंज देता है। वास्तविक उपयोग में इसकी रेंज लगभग 440 से 530 किमी रहने की उम्मीद है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूसरी ओर मारुति सुजुकी ई-विटारा में 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्प हैं। इसके बड़े 61 kWh बैटरी पैक की प्रमाणित रेंज 543 किमी तक बताई गई है।



परफॉर्मेंस और चार्जिंग: किसकी रफ्तार ज्यादा?
  • टाटा सिएरा में सिंगल मोटर RWD (75 kWh) वर्जन में 206 hp की पावर मिलती है।
  • वहीं, इसके डुअल मोटर एडब्ल्यूडी वेरिएंट में और भी ज्यादा पावर के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए खास मोड्स ( स्नो, मड, सैंड और रॉक क्रॉल) मिलते हैं।
  • वहीं, मारुति ई-विटारा का 49 kWh मॉडल 142 hp और 61 kWh मॉडल 172 hp पावर देता है।
  • चार्जिंग स्पीड की बात करें तो सिएरा ईवी 120 kW DC फास्ट चार्जर से 20% से 80% तक सिर्फ 25-26 मिनट में चार्ज हो सकती है।
  • वहीं, ई-विटारा को इसी स्तर तक पहुंचने में करीब 45 मिनट लगते हैं।



फीचर्स: किस एसयूवी में मिलती है ज्यादा लग्जरी?
अगर फीचर्स की बात करें तो टाटा सिएरा ईवी ज्यादा प्रीमियम अनुभव देती है।
  • इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम, 540° कैमरा, फ्रंक और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • वहीं मारुति ई-विटारा में 7 एयरबैग्स और अच्छा केबिन स्पेस मिलता है, लेकिन कई प्रीमियम सुविधाओं के मामले में यह सिएरा ईवी से पीछे दिखाई देती है।
service-alt

साइज और बूट स्पेस में कौन बेहतर?
  • टाटा सिएरा ईवी के प्रीमियम फीचर्स: इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, एक आलीशान पैनोरमिक सनरूफ, Dolby Atmos सपोर्ट करने वाला 12-स्पीकर का प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम, 540-डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट और एक्स्ट्रा सामान रखने के लिए आगे की तरफ फ्रंक भी दिया गया है।
  • मारुति ई-विटारा के फीचर्स: मारुति ने सुरक्षा के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग्स दिए हैं और केबिन में अच्छा स्पेस भी है, लेकिन सिएरा की तुलना में यह कई मॉडर्न और प्रीमियम फीचर्स में पीछे छूट जाती है। जिन ग्राहकों को फैमिली ट्रिप या ज्यादा सामान रखने की जरूरत रहती है, उनके लिए सिएरा ईवी का बड़ा बूट स्पेस बड़ा फायदा हो सकता है।



कीमत: किसे खरीदना पड़ेगा सस्ता?
कीमत के मामले में मारुति सुजुकी ई-विटारा ज्यादा किफायती है। दोनों गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमतों में एक बड़ा अंतर है, जो आपकी पसंद तय करने में सबसे बड़ा रोल निभाएगा:
  • मारुति सुजुकी ई-विटारा: इसकी कीमत करीब 15.99 लाख से शुरू होकर 20.01 लाख रुपये तक जाती है।
  • टाटा सिएरा ईवी:  इसकी कीमत 18.79 लाख से लेकर 25.99 लाख रुपये के बीच है।
  • मारुति अपनी ई-विटारा के साथ Battery as a Service (BaaS) का विकल्प भी देती है, जिससे शुरुआती खरीद लागत कम हो सकती है।


किसे खरीदना रहेगा बेहतर?
  • अगर आपका बजट सीमित है और कम कीमत में एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहते हैं, तो मारुति सुजुकी ई-विटारा अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
  • लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा रेंज, तेज चार्जिंग, दमदार परफॉर्मेंस, बड़ा बूट स्पेस और प्रीमियम फीचर्स हैं, तो टाटा सिएरा ईवी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed