{"_id":"645f88f5651da932b4016503","slug":"tata-punch-ev-spotted-testing-for-first-time-know-interior-features-range-specs-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Punch EV: आ रही है टाटा पंच ईवी, पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर, इंटीरियर की मिली झलक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Punch EV: आ रही है टाटा पंच ईवी, पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर, इंटीरियर की मिली झलक
Sat, 13 May 2023 06:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 06:26 PM IST
सार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रही है। इनमें से एक इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV हो सकती है जिसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
विज्ञापन
Tata Punch EV Spied
- फोटो : Instagram/Photulogy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रही है। कंपनी कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयार में है - या तो ऑल न्यू ईवी या मौजूदा कारों पर आधारित उनके ईवी वर्जन। इनमें से एक इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV हो सकती है जिसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माइक्रो एसयूवी के इलेक्ट्रिक डेरिवेटिव को हाल ही में पूरी तरह से ढंके (कैमोफ्लेज) अवतार में एक फ्लैटबेड पर देखा गया था।
टाटा का ईवी पोर्टफोलियो
टाटा मोटर्स इस समय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखती है। कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो में Tiago EV, Tigor EV, Nexon EV Prime और Nexon EV MAX जैसी किफायती इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। अब इसमें जल्द ही एक और मॉडल Tata Punch EV शामिल हो सकता है।
कैसी है टाटा पंच ईवी
स्पाय तस्वीरों में दिख रही कैमोफ्लेज टाटा पंच ईवी को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है किक पेट्रोल मॉडल की तुलना में इसमें किस तरह के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जिसकी हम उम्मीद कर सकते हैं। जैसा कि कहा गया है, टाटा से बहुत सारे ब्लू एक्सेंट्स और एयरो व्हील जोड़ने की उम्मीद है, जैसा कि टियागो और टिगोर ईवी पर देखा गया है, जो इसकी इलेक्ट्रिक नेचर को दर्शाता है। फ्यूल टैंक ढक्कन की जगह एक चार्जिंग पोर्ट होगा, हालांकि यह उसी जगह पर ही होगा।
विज्ञापन
हालांकि इसमें उल्लेखनीय अंतर भी हैं। पंच ईवी टेस्ट मॉडल में रियर डिस्क ब्रेक हैं, जबकि पेट्रोल पंच में ड्रम ब्रेक हैं। तस्वीरों में केबिन में रोटरी डायल और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक की झलक भी मिलती है। हम इलेक्ट्रिक मॉडल पर ऑटो होल्ड, वायरलेस चार्जिंग और बहुत सारे फीचर्स को देखने की उम्मीद करते हैं।
कैसा है इंटीरियर
यह मॉडल एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री के साथ भी आएगा। डैशबोर्ड लेआउट पुराने हरमन 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ पहले जैसा ही है। यह यूनिट रेगुलर पंच में भी अब पुरानी पड़ चुकी है और हम नई और बड़ी यूनिट को देखने की उम्मीद कर सकते हैं जिसे हाल ही में हैरियर और सफारी में देखा गया है और आखिरकार नई टाटा कारों में भी मिलेगी।
बैटरी पावर और रेंज
टाटा पंच ईवी का पावरट्रेन कैसा होगा इस बारे में कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है। लेकिन इसमें वही पावरट्रेन हो सकता है जो टियागो ईवी में इस्तेमाल किया गया है। टाटा पीएमएस मोटर के साथ सिर्फ 74 बीएचपी और 114 एनएम पीक टॉर्क के साथ हाई पावर वाले वर्जन की पेशकश कर सकता है। मॉडल कम से कम दो ड्राइविंग मोड्स - सिटी और स्पोर्ट के साथ आएगा। वाहन निर्माता 24 kWh बैटरी पैक को दे सकता है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किमी की रेंज का दावा करता है। Tiago EV इसी बैटरी के साथ 315 किमी (MIDC साइकिल) की दावा की गई रेंज देती है।
कीमत और मुकाबला
Tata Punch EV उसी सेगमेंट में एंट्री करेगी जहां पहले से ही Citroen E-C3 बिक्री के लिए उपलब्ध है। E-C3 की कीमत 11.50 लाख रुपये और 12.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच है। टाटा मोटर्स इसी कीमत के बराबर रखना चाहेगी या इससे कम करना चाहेगी। Tata Punch EV की लॉन्च की अभी कोई आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया गया है। लेकिन वाहन निर्माता इस मॉडल को इस साल के आखिर तक या अगले साल किसी समय लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा टाटा Curvv EV के प्रॉडक्शन वर्जन के साथ Harrier EV भी लाने की तैयारी में है।