{"_id":"621ca0d0023a7642b43da595","slug":"tata-nexon-four-new-variants-launched-tata-motors-rolls-out-300000th-tata-nexon-from-ranjangaon-plant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon: टाटा मोटर्स ने छुआ नया मील का पत्थर, टाटा नेक्सन की 300000वीं यूनिट हुई रोल आउट, चार नए वैरिएंट्स भी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Nexon: टाटा मोटर्स ने छुआ नया मील का पत्थर, टाटा नेक्सन की 300000वीं यूनिट हुई रोल आउट, चार नए वैरिएंट्स भी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Mon, 28 Feb 2022 06:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors rolls out 300000th Tata Nexon from Ranjangaon plant
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सोमवार को अपने रंजनगांव मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से 3,00,000वें Nexon (नेक्सन) को रोल-आउट किया और इसके साथ ही उत्पादन के लिहाज से एक नए मील के पत्थर को हासिल करने का एलान किया है। इस मौके पर कार निर्माता ने अपने लोकप्रिय क्रॉसओवर एसयूवी नेक्सन के चार नए वैरिएंट्स भी लॉन्च किए हैं।
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
इन नए वैरिएंट्स को लॉन्च करने के अलावा टाटा मोटर्स ने अपने रंजनगांव प्लांट से टाटा नेक्सॉन की 300,000वीं यूनिट भी लॉन्च की है। तीन लाख यूनिट मील के पत्थर पर टिप्पणी करते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, शैलेश चंद्र ने कहा कि न्यू फॉरएवर रेंज का एक अभिन्न अंग होने के नाते, नेक्सन ने 2017 में लॉन्च होने के बाद से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी लोकप्रियता को सफलतापूर्वक स्थापित किया है।
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
उन्होंने आगे कहा, "आईसीई वैरिएंट की लोकप्रियता में इजाफा करते हुए, नेक्सन ईवी ने भी अपने लिए एक जगह बनाई है और अपने ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। एक मजबूत और सुरक्षित एसयूवी ब्रांड बनाने की कहानी नेक्सन के साथ शुरू हुई। यह भारत में पहली ग्लोबल एनसीएपी 5-स्टार रेटेड कार है। सुरक्षा में बेंचमार्क बनाते हुए, टाटा नेक्सन को इसकी आकर्षक डिजाइन, बेहतर सवारी और हैंडलिंग विशेषताओं, प्रदर्शन और आराम के लिए भी व्यापक रूप से सराहा गया है।"
चंद्रा ने यह भी कहा कि नेक्सन की सफलता एसयूवी सेगमेंट में कंपनी के नेतृत्व को स्थापित करने में महत्वपूर्ण रही है।
चंद्रा ने यह भी कहा कि नेक्सन की सफलता एसयूवी सेगमेंट में कंपनी के नेतृत्व को स्थापित करने में महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
कलर ऑप्शन
टाटा मोटर्स ने कहा है कि नए लॉन्च किए गए वैरिएंट्स पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध होंगे। साथ ही ये नए रॉयल ब्लू एक्सटीरियर पेंट थीम में उपलब्ध होंगे। ये वैरिएंट डार्क एडिशन अवतार में भी पेश किए जाएंगे।

Tata Nexon Dark Range
- फोटो : Tata Motors
फीचर्स
टाटा नेक्सन के नए वैरिएंट का डिजाइन मौजूदा मॉडल के जैसा ही है। डिजाइन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, XZ+ (P) और XZA+ (P) जैसे नए वैरिएंट बेनेके कलिको लेदरेट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम जैसे एडिशनल प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं। जबकि नए XZ+ (HS) और XZA+ (HS) वैरिएंट एयर प्यूरीफायर के साथ आते हैं। ये एडिशनल फीचर्स इन नए नेक्सन वैरिएंट के संबंधित डार्क एडिशन में भी उपलब्ध होंगे।