फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Nexon EV with bigger battery pack launched in India Know Price Range Features Specifications Details

Tata Nexon EV: बड़े बैटरी पैक के साथ टाटा नेक्सन ईवी लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 489 किमी, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 24 Sep 2024 03:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 03:49 PM IST
सार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Nexon EV (नेक्सन ईवी) को 45 kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है। जानें इसकी खासियतें। 

विज्ञापन
Tata Nexon EV with bigger battery pack launched in India Know Price Range Features Specifications Details
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors

विस्तार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Nexon EV (नेक्सन ईवी) को 45 kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। बड़े बैटरी पैक वाली टाटा नेक्सन ईवी रेड डार्क एडिशन अवतार में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत स्टैंडर्ड पर्सोना से 20,000 रुपये ज्यादा है। नेक्सन ईवी का रेड डार्क एडिशन सिर्फ टॉप-एंड एम्पावर्ड+ पर्सोना में उपलब्ध है। कुल मिलाकर, टाटा नेक्सन ईवी 45 kWh बैटरी पैक वेरिएंट क्रिएटिव, फियरलेस, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ पर्सोना ऑप्शंस में उपलब्ध है।
विज्ञापन

बैटरी और रेंज
टाटा मोटर्स का दावा है कि 45 kWh बैटरी पैक वाली नेक्सन ईवी एक बार चार्ज करने पर 489 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, V2L और V2Vn चार्जिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं। V2L और V2V चार्जिंग तकनीक नेक्सन ईवी को अपनी बैटरी पावर का इस्तेमाल करके अन्य उपकरणों और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की अनुमति देती है। टाटा मोटर्स का यह भी दावा है कि 60 kW फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके नेक्सन ईवी 45 को लगभग 40 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा नेक्सन ईवी 45 रेड डार्क एडिशन: क्या है खास
टाटा नेक्सन ईवी 45 कार्बन ब्लैक एक्सटीरियर शेड के साथ आता है, जो इसे बाकी वेरिएंट से अलग बनाता है। इसमें पियानो ब्लैक डार्क क्रोम 2डी टाटा लोगो, पियानो ब्लैक लोअर ग्रिल, स्पेशल डार्क मैस्कॉट और चारकोल रूफ रेल्स हैं। एसयूवी पियानो में ब्लैक टिंट लैकर के साथ जेट ब्लैक 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलती है। 
विज्ञापन

इंटीरियर
केबिन के अंदर भी लाल कंट्रास्टिंग रेड एलिमेंट्स के साथ ब्लैक थीम उपलब्ध है। इसमें ऑल-ब्लैक थीम वाला केबिन है, जबकि डैशबोर्ड में सैटिन मिडनाइट ब्लैक फिनिश है, जो रेड डार्क डबल डेको स्टिच के साथ ग्रेनाइट ब्लैक है। इस कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी एक खास रेड डार्क एडिशन स्पेशल यूजर इंटरफेस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed