{"_id":"6479bf628ceb3665a3010006","slug":"tata-motors-launch-upgraded-nexon-ev-max-xz-plus-luxury-know-price-features-and-range-details-2023-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV: टाटा ने लॉन्च की बेहतर नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Nexon EV: टाटा ने लॉन्च की बेहतर नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
देश की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को और बेहतर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से हाल में ही इलेक्ट्रिक एसयूवी को और बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इस अपग्रेड में एसयूवी को कितना बेहतर किया गया है और इसमें क्या फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है।
लॉन्च हुई एसयूवी
2 of 6
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन के मैक्स एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट को और बेहतर करके लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से इसमें कई बेहतर फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है।
टाटा ने नेक्सन इलेक्ट्रिक के एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट में नई और बड़ी 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम दिया है। इस स्क्रीन में एचडी डेफिनेशन वाली विडियो को आसानी से देखा जा सकता है। हरमन के सिस्टम के साथ ही एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, हाई डेफिनेशन रियर व्यू कैमरा, छह भाषाओं में वायस असिस्टेंस, 180 से ज्यादा वॉयस कमांड, नया यूजर इंटरफेस जैसे फीचर्स को इसमें दिया गया है।
कंपनी की ओर से इसमें 40.5KWh की बैटरी दी जाती है। यह आईपी-67 रेटिंग के साथ आती है। एक बार में चार्ज करने पर इसे 453 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। डीसी फास्ट चार्जर से इसे जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 56 मिनट का समय लगता है।
नेक्सन इलेक्ट्रिक में कंपनी की ओर से परमानेंट मैग्नेट सिंकोरियस एसी मोटर दी जाती है। इस मोटर से एसयूवी को 143 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट मोड दिए जाते हैं। सिर्फ नौ सेकेंड में ही एसयूवी जीरो से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।