{"_id":"5e7ee79f8ebc3e6fed131992","slug":"tata-motors-hyundai-mahindra-group-provided-extended-warranty-and-free-service-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: Tata Motors के बाद Hyundai और Mahindra ने भी अपने ग्राहकों को दी राहत, बढ़ाई वारंटी और मुफ्त सेवा की अवधि","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
CoronaVirus: Tata Motors के बाद Hyundai और Mahindra ने भी अपने ग्राहकों को दी राहत, बढ़ाई वारंटी और मुफ्त सेवा की अवधि
Sat, 28 Mar 2020 12:00 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 28 Mar 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Motors के बाद अब Hyundai और Mahindra ग्रुप ने भी अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इन कंपनियों ने देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते कारों के लिए सर्विस वारंटी अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। बता दें कि COVID-19 वायरस को संक्रमण को रोकने के लिए देशभर के सभी शोरूम, डीलरशिप और अन्य गैर जरूरी आउटलेट्स 14 अप्रैल 2020 तक बंद हैं। इसलिए यदि आप मुफ्त सेवा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो ह्यूंदै कंपनी ने मुफ्त सेवाओं पर विस्तार देने की घोषणा की है। कंपनी आपको दो और महीने सेवाओं का लाभ उठाने का मौका दे रही है।
विज्ञापन
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने कहा कि कंपनी दो महीने तक मुफ्त सेवाओं के साथ मानक और विस्तारित वारंटी अवधित दोनों का विस्तार करेगी, जो कि मई 2020 तक होगा। मालूम हो कि दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी के अलावा अन्य कंपनी टोयोटा, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कार वारंटी और मुफ्त सेवाओं का विस्तार की घोषणा की है।
ह्यूंदै इंडिया ने इससे पहले कोरोना वायरस के चलते अपने चेन्नई संयंत्र में उत्पादन कार्यों को स्थगित करने की घोषणा की है। यही नहीं कंपनी इस महीने नई जनरेशन ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी, वरना फेसलिफ्ट और कुछ ही हफ्तों में टूसों फेसलिफ्ट की होने वाली लॉन्चिंग डेट को मौजूदा स्थिति को देखते हुए टाल दिया है।
ह्यूंदै इंडिया ने इससे पहले कोरोना वायरस के चलते अपने चेन्नई संयंत्र में उत्पादन कार्यों को स्थगित करने की घोषणा की है। यही नहीं कंपनी इस महीने नई जनरेशन ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी, वरना फेसलिफ्ट और कुछ ही हफ्तों में टूसों फेसलिफ्ट की होने वाली लॉन्चिंग डेट को मौजूदा स्थिति को देखते हुए टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनावायरस महामारी: लॉकडाउन के चलते महिंद्रा ग्रुप ने भी बढ़ाई वारंटी अवधि
महिंद्रा ने दिया भरोसा
वहीं महिंद्रा ग्रुप ने भी अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सेवाओं और वारंटी छूट की समय सीमा को बढ़ाया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के सेल्स एंड मार्केटिंग चीफ विजय नाकरा ने कहा कि कंपनी के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है। इसलिए ग्राहकों के साथ जुड़ाव और भरोसा बनाए रखने की हम जिम्मेदारी समझते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सक्रिय रूप से जुड़े रहने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि इस कठिन समय में हम ग्राहकों की चिंता को हल करने में मदद करेंगे।इसके अलावा महिंद्रा कस्टमर केयर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार मालिकों से अपने ट्विटर हैंडल, चैट सपोर्ट और किसी भी प्रश्न या अनुरोध के लिए ई-मेल के माध्यम से कंपनी से जुड़े रहने का आग्रह किया है। कंपनी अपने टोल फ्री नंबर के माध्यम से भी काम कर रही है। वहीं सड़क किनारे रोड असिस्टेंस को भी कंपनी की तरफ से सक्रिय रखा गया है।
लॉकडाउन के कारण Tata Motors ने बढ़ाई फ्री वारंटी की अवधि, क्या आपकी कार को मिलेगा फायदा!
टाटा मोटर्स का एलान
कोरोना वायरस के चलते टाटा मोटर्स ने अपने कुछ ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को कारों के लिए सेवा वारंटी अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए है, जिनकी वारंटी अवधि 15 मार्च से 31 मई के बीच समाप्त हो रही है। ऐसे ग्राहकों के लिए कंपनी ने सेवा वारंटी विस्तार 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।टाटा मोटर्स ने कहा कि ग्राहकों को यह सुविधा देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते दी गई है। उन्होंने कहा कि देश में लॉकडाउन है और लोग अपने घरों पर ही हैं। कंपनी ने कहा कि COVID-19 के प्रकोप के कारण केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया हुआ है।
इसलिए कंपनी ने अपने वाहनों की वारंटी नीति के तहत ग्राहकों का ध्यान रखा है। कंपनी ने यह फैसला ऐसे ग्राहकों को लिए लिया गया है जिनका वारंटी 15 मार्च से 31 मई 2020 के बीच समाप्त हो रही है। अब इसे 31 जुलाई 2020 तक बढ़ाया गया है।
टाटा मोटर्स ने आगे कहा कि कंपनी देश भर में सभी वर्कशॉप ग्राहकों को इस फैसले के बारे में सूचित करेंगी और फैसले का पालन करने के लिए कहेगी।
बता दें कि देश में कई ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को देखते हुए अपनी संबंधित सुविधाओं के उत्पादन को निलंबित कर दिया है। वहीं बड़े पैमाने पर लोगों ने घर पर रहने के साथ-साथ कई सेवा केंद्रों ने भी शटर गिरा दिए हैं।