फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors extends service warranty for select customers due to corona virus

CoronaVirus: लॉकडाउन के कारण Tata Motors ने बढ़ाई फ्री वारंटी की अवधि, क्या आपकी कार को मिलेगा फायदा!

Fri, 27 Mar 2020 05:36 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 27 Mar 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors extends service warranty for select customers due to corona virus
टाटा मोटर्स
कोरोना वायरस के चलते टाटा मोटर्स ने अपने कुछ ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को कारों के लिए सेवा वारंटी अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए है जिनकी वारंटी अवधि 15 मार्च से 31 मई के बीच समाप्त हो रही है। ऐसे ग्राहकों के लिए कंपनी ने सेवा वारंटी विस्तार 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


 

टाटा मोटर्स ने कहा कि ग्राहकों को यह सुविधा देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते दी गई है। उन्होंने कहा कि देश में लॉकडाउन है और लोग अपने घरों पर ही हैं। कंपनी ने कहा कि COVID-19 के प्रकोप के कराण केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इसलिए अपने वाहनों की वारंटी नीति के तहत ग्राहकों का ध्यान रखा गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने यह फैसला ऐसे ग्राहकों को लिए लिया गया है जिनका वारंटी 15 मार्च से 31 मई 2020 के बीच समाप्त हो रही है। अब इसे 31 जुलाई 2020 तक बढ़ाया गया है।   

 
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने आगे कहा कि कंपनी देश भर में सभी वर्कशॉप ग्राहकों को इस फैसले के बारे में सूचित करेंगी और फैसले का पालन करने के लिए कहेगी। बता दें कि देश में कई ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को देखते हुए पनी संबंधित सुविधाओं के उत्पादन को निलंबित कर दिया है। वहीं बड़े पैमाने पर लोगों ने घर पर रहने के साथ-साथ कई सेवा केंद्रों ने भी शटर गिरा दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed