देश की प्रमुख कार कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच को सीएनजी अवतार में भी पेश कर दिया गया है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने पंच का सीएनजी अवतार दिखाया है। एसयूवी में क्या खासियत हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
पेश हुई सीएनजी पंच
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
टाटा मोटर्स की ओर से सीएनजी पंच को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इस कार को पहली बार सीएनजी के साथ दिखाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में दूसरे दिन भी एमजी ने पेश की नई कार, जानें क्या है खासियत
क्यों खास है सीएनजी पंच
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
सीएनजी वाली पंच अपनी तरह का काफी खास वाहन है। इसमें कंपनी ने सीएनजी के लिए एक नहीं बल्कि दो सिलेंडर लगाए हैं। साथ ही इसमें सामान रखने के लिए भी काफी जगह मिल जाती है। इसके लिए कंपनी ने एसयूवी की लंबाई नहीं बढ़ाई है और ना ही एसयूवी के केबिन का स्पेस कम किया है। बल्कि कंपनी ने सीएनजी के दो सिलेंडरों को स्टेपनी की जगह पर फिट किया है। ऐसा करने से एसयूवी में सिलेंडर डिग्गी में पूरी जगह नहीं लेते हैं बल्कि इससे सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिल पाती है। वहीं स्टेपनी टायर को हैरियर और सफारी जैसी एसयूवी की तरह नीचे की ओर पोजिशन किया गया है।
यह भी पढ़ें- Auto Expo Live: ऑटो एक्सपो में पेश हुईं टाटा की नई इलेक्ट्रिक कारें, ये शानदार वाहन भी हुए शोकेस
कितने लीटर के हैं सीएनजी सिलेंडर
4 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से एसयूवी में दो सीएनजी सिलेंडर को दिया गया है। दोनों ही सिलेंडर 30-30 लीटर की क्षमता के हैं। इससे एसयूवी में सामान रखने के लिए काफी ज्यादा जगह मिल पाती है।
यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में टाटा ने पेश कीं ये बेहतरीन कारें, जानें क्या है खास और कब होंगी लॉन्च
कैसा है लुक और डिजाइन
5 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
पंच के लुक और डिजाइन की बात करें तो जैसा लुक पंच के पेट्रोल वर्जन में मिलता है वही लुक और डिजाइन को इसमें बरकरार रखा गया है।
यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में मारुति ने पेश की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी, सिंगल चार्ज में चलेगी 550KM