फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tamil Nadu sets new investment record becoming country auto EV capital with capital infusion 12.16 lakh crore

TN Industrial Hub: तमिलनाडु में निवेश का नया रिकॉर्ड, 12.16 लाख करोड़ रुपये की पूंजी से बना देश का ऑटो और ईवी

Sun, 04 Jan 2026 03:00 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sun, 04 Jan 2026 03:00 PM IST
सार

Tamil Nadu Investment: तमिलनाडु भारत में उद्योगों और खास तौर पर ईवी का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। पिछले चार वर्षों में राज्य ने कई लाख करोड़ का निवेश हासिल किया है। इसके बार सरकार का पूरा जोर अब चेन्नई के अलावा बाकी जिलों में भी फैक्ट्रियां खोलने और नई तकनीक वाली गाड़ियां बनाने पर है।

विज्ञापन
Tamil Nadu sets new investment record becoming country auto EV capital with capital infusion 12.16 lakh crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

तमिलनाडु ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर के लिए देश का बड़ा निवेश केद्र बनता जा रहा है। राज्य के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा के अनुसार, 2021 से अब तक तमिलनाडु ने 12.16 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है। इसमें करीब 80 प्रतिशत एमओयू अलग-अलग चरणों में लागू हो रहे हैं। इससे ऑटो मैन्युफैक्चरिंग और ईवी इकोसिस्टम को बड़ी मजबूती मिल रही है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार के मुताबिक बीते वर्षों में ऑटोमोबाइल, ईवी, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स को प्राथमिक सेक्टर बनाया है। 2021 के बाद से सरकार ने 1,176 से ज्यादा निवेश एमओयू  (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किए हैं, जिनसे 36.4 लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की संभावना है। इसमें ऑटो और ईवी सेक्टर का बड़ा योगदान भी होने वाला है। 

विज्ञापन

EV और ग्रीन मोबिलिटी पर सरकार का जोर

टीआरबी राजा का मानना है कि तमिलनाडु ने ईवी, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन मोबिलिटी को भविष्य की इंडस्ट्री है। इसके लिए  नीतिगत सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही बैटरी पैक, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ईवी कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाएं भी शुरू की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: MACT का बड़ा फैसला: बस-बाइक टक्कर मामले में मृतक के परिजन को मिलेगा 36 लाख रुपये का मुआवजा, जानें पूरा मामला

राज्य में SIPCOT (सिपकोट) तमिलनाडु राज्य उद्योग संवर्धन निगम) इंडस्ट्रियल पार्क्स का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इससे ऑटो ओईएम, टियर-1 और टियर-2 सप्लायर्स को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है। इससे चेन्नई, होसूर और कोयंबटूर जैसे ऑटो हब्स में निवेश और रोजगार दोनों बढ़े हैं। सरकार के मुताबिक, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2024, अंतरराष्ट्रीय रोड शो और क्षेत्रीय निवेश कॉन्क्लेव के जरिए कई बड़ी ऑटो और ईवी कंपनियों ने तमिलनाडु में निवेश का भरोसा जताया है। ये राज्य को भारत के ऑटो और ईवी मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में मजबूत करता है।

इसका सीधा फायदा किसको मिलेगा?

ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लगातार हो रहा निवेश तमिलनाडु को ईवी ट्रांजिशन, बैटरी लोकलाइजेशन और ग्रीन मोबिलिटी में लीडिंग स्टेट बना सकता है, जिसका सीधा फायदा वाहन निर्माताओं और ग्राहकों दोनों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed