{"_id":"6abb4467b125e3219e0585bc","slug":"suzuki-hayabusa-special-edition-what-s-new-makes-it-special-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन: लिथियम बैटरी से स्मार्ट क्रूज कंट्रोल तक, नई बाइक में क्या है खास? देखें लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन: लिथियम बैटरी से स्मार्ट क्रूज कंट्रोल तक, नई बाइक में क्या है खास? देखें लिस्ट
Tue, 29 Sep 2026 10:24 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:24 AM IST
सार
भारत की सबसे लोकप्रिया सुपरबाइक सुजुकी हायाबुसा के नए स्पेशल एडिशन और अपडेटेड वर्जन में कई बड़े तकनीकी व विजुअल बदलाव किए गए हैं। इस स्पेशल एडिशन में नया पर्ल विगोर ब्लू कलर, हल्की लिथियम-आयन बैटरी, 3डी लोगो और बिना थ्रॉटल छोड़े गियर बदलने वाला अपडेटेड क्रूज कंट्रोल मिलता है। ऐसे में सवाल है कि इसमें लगे नए इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर इसे कितना एडवांस बनाते हैं? आइए जानते हैं इस लेख में...
विज्ञापन
सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन
- फोटो : suzukicycles
विस्तार
सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन पर्ल विगोर ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में खास ग्राफिक्स और नया व्हील फिनिश दिया गया है।
इसके अलावा फ्यूल टैंक पर 3D सुजुकी लोगो और स्पेशल एडिशन बैज मिलता है। मफलर एंड और हीट गार्ड पर एनोडाइज्ड फिनिश दी गई है। बाइक में सिंगल-सीट काउल भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, जिससे इसका लुक ज्यादा स्पोर्टी नजर आता है। स्पेशल एडिशन की कीमत 19.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है और यह स्टैंडर्ड हायाबुसा के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
स्टैंडर्ड हायाबुसा में भी मिले नए कलर
सुजुकी ने स्टैंडर्ड हायाबुसा को भी तीन नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में अपडेट किया गया है। इनमें कैंडी डेरिंग रेड या ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटैलिक गैलेक्सी ग्रे या कैंडी बर्नट गोल्ड और पर्ल विगोर ब्लू या पर्ल ब्रिलियंट व्हाइट शामिल हैं। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के खरीदारों को भी बाइक के लिए नए कलर ऑप्शन मिलते हैं।
नई बैटरी से क्या बदला?
क्रूज कंट्रोल में आया बड़ा बदलाव
हायाबुसा के इलेक्ट्रॉनिक्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने लॉन्च कंट्रोल सिस्टम और पावर मोड सेलेक्टर की सेटिंग्स को अपडेट किया है। इसके अलावा स्मार्ट क्रूज कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है। अब गियर बदलने के दौरान भी क्रूज कंट्रोल एक्टिव रह सकता है। इससे राइडर को तय स्पीड बनाए रखने के लिए दोबारा थ्रॉटल देने की जरूरत नहीं पड़ती।
1,340cc इंजन में कोई बदलाव नहीं
प्रीमियम हार्डवेयर पहले जैसा
हायाबुसा के प्रीमियम हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें ट्विन-स्पार एल्युमिनियम फ्रेम और स्विंगआर्म मिलता है। सस्पेंशन के लिए बाइक में एडजस्टेबल केवाईबी इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। टायर के तौर पर ब्रिजस्टोन बैटलैक्स हाइपरस्पोर्ट S22 मिलते हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में आगे ब्रेम्बो स्टाइलमा कैलिपर्स के साथ ट्विन 320mm फ्लोटिंग डिस्क दी गई हैं।
हाई-स्पीड स्टेबिलिटी पर भी फोकस
इसके अलावा हायाबुसा की बॉडी को विंड-टनल टेस्टिंग के जरिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य हाई-स्पीड पर बाइक की स्टेबिलिटी और राइडर कम्फर्ट को बेहतर बनाए रखना है। इसका एयरोडायनामिक डिजाइन सामान्य राइडिंग के साथ-साथ राइडर के पूरी तरह टक-इन होकर चलाने की स्थिति को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
कई राइडिंग एड्स से लैस है बाइक
सुजुकी हायाबुसा में कई इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग एड्स दिए गए हैं। इनमें मोशन ट्रैक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्ट सिस्टम, सुजुकी ईजी स्टार्ट सिस्टम, लो RPM असिस्ट, स्लोप पर आधारित कंट्रोल सिस्टम, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल सिस्टम और पावर मोड सेलेक्टर उपलब्ध हैं। इसके अलावा बाइक में फुल-LED लाइटिंग सेटअप भी मिलता है।
देशभर में उपलब्ध है नई हायाबुसा रेंज
सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन और अपडेटेड स्टैंडर्ड हायाबुसा अब देशभर में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। ग्राहक बाइक के साथ सुजुकी जेनुइन एक्सेसरीज और हायाबुसा ब्रांडेड राइडिंग गियर भी खरीद सकते हैं।

- नई हायाबुसा रेंज में अब ELIIY पावर लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी पहले इस्तेमाल की गई यूनिट के मुकाबले हल्की और ज्यादा कॉम्पैक्ट है।
- कंपनी का कहना है कि नई बैटरी लोड के दौरान ज्यादा स्टेबल वोल्टेज सप्लाई करती है। यानी बैटरी से जुड़े हिस्से में वजन और पैकेजिंग के साथ-साथ वोल्टेज डिलीवरी को भी बेहतर किया गया है।
विज्ञापन
क्रूज कंट्रोल में आया बड़ा बदलाव
हायाबुसा के इलेक्ट्रॉनिक्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने लॉन्च कंट्रोल सिस्टम और पावर मोड सेलेक्टर की सेटिंग्स को अपडेट किया है। इसके अलावा स्मार्ट क्रूज कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है। अब गियर बदलने के दौरान भी क्रूज कंट्रोल एक्टिव रह सकता है। इससे राइडर को तय स्पीड बनाए रखने के लिए दोबारा थ्रॉटल देने की जरूरत नहीं पड़ती।
1,340cc इंजन में कोई बदलाव नहीं
- नई स्पेशल एडिशन में बाइक के इंजन को पहले की तरह ही रखा गया है। इसमें 1,340cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-4 सिलेंडर इंजन मिलता है। यह फ्यूल-इंजेक्टेड DOHC इंजन है, जिसे पूरे RPM रेंज में दमदार टॉर्क देने के लिए ट्यून किया गया है। यानी नए Special Edition में मुख्य बदलाव डिजाइन, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े हैं, जबकि इंजन वही 1,340cc यूनिट है।
- बाइक के एग्जॉस्ट साउंड को भी सुजुकी के एग्जॉस्ट साउंड क्वालिटी इवैल्यूएशन प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य स्टार्टअप के समय दमदार एग्जॉस्ट नोट के साथ डेली राइडिंग के दौरान बेहतर कंफर्ट बनाए रखना है।