{"_id":"6abbbf70780ce4cc920dba1e","slug":"jeep-wrangler-whitecap-mojito-edition-teased-check-features-specs-and-launch-details-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप रैंगलर के स्पेशल वाइटकैप मोजिटो एडिशन से उठा पर्दा: नए रंग, खास डिजाइन और ADAS फीचर्स से होगी लैस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
जीप रैंगलर के स्पेशल वाइटकैप मोजिटो एडिशन से उठा पर्दा: नए रंग, खास डिजाइन और ADAS फीचर्स से होगी लैस
Tue, 29 Sep 2026 07:09 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:09 PM IST
सार
Jeep ने Wrangler Whitecap Mojito Edition से पर्दा उठा दिया है और इस खास संस्करण के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह स्पेशल एडिशन Jeep Wrangler Unlimited पर आधारित है और इसमें नया टू-टोन बाहरी रंग संयोजन और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
Jeep Wrangler Whitecap Mojito Edition
- फोटो : Jeep
विस्तार
अमरीकी कार निर्माता कंपनी जीप (Jeep) ने अपने आइकॉनिक ऑफ-रोडर एसयूवी जीप रैंगलर वाइटकैप मोजिटो एडिशन (Wrangler Whitecap Mojito Edition) की झलक दिखाई है और इसकी प्री-बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। जीप रैंगलर अनलिमिटेड (Jeep Wrangler Unlimited) पर आधारित यह स्पेशल एडिशन दो-रंगों वाले एक्सटीरियर फिनिश और कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आता है।
विज्ञापन
यह स्पेशल एडिशन कंपनी की 85वीं वर्षगांठ के मौके पर पेश की जा रही वैश्विक स्पेशल-एडिशन सीरीज का हिस्सा है। इसे आने वाले हफ्तों में भारतीय ऑटो बाजार में आधिकारिक रूप से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसके एक्सटीरियर डिजाइन और लुक में कौन से मुख्य बदलाव किए गए हैं?
इस स्पेशल एडिशन का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका नया और अनोखा कलर कॉम्बिनेशन है, जो ब्रांड की पुरानी विरासत को याद दिलाता है:- यूनिक कलर थीम: एसयूवी में मोजिटो ग्रीन एक्सटीरियर पेंट दिया गया है। जिसके साथ सफेद रंग का हार्डटॉप मिलता है।
- कॉस्मेटिक डिटेल्स: फ्रंट ग्रिल और दोनों तरफ के दरवाजों पर जाने वाले हॉरिजॉन्टल डेकल पर भी सफेद फिनिशिंग दी गई है।
- क्लासिक इंस्पिरेशन: यह दो-रंगों वाला डिजाइन जीप के ऐतिहासिक 'CJ' मॉडल्स की सफेद छत से प्रेरित है।
केबिन, फीचर्स और सुरक्षा के मामले में यह कार कैसी होगी?
इंटीरियर और टेक फीचर्स के मामले में वाइटकैप मोजिटो एडिशन काफी हद तक मानक रैंगलर अनलिमिटेड के समान ही रहेगा:- इन्फोटेनमेंट और साउंड: केबिन में 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम एल्पाइन ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
- कंफर्ट फीचर्स: पावर्ड और हीटेड फ्रंट सीट्स।
- एडवांस सेफ्टी: सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इसमें लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक दी गई है।
विज्ञापन
परफॉर्मेंस और मैकेनिकल्स में क्या बदलाव किए गए हैं?
जीप ने इस स्पेशल एडिशन के इंजन या मैकेनिकल्स में कोई बदलाव नहीं किया है:- इंजन: इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 268 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- गियरबॉक्स: यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फोर-व्हील-ड्राइव (4WD) सिस्टम के साथ आता है।
भारत में इसकी उपलब्धता और संभावित कीमत क्या होगी?
अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में पेश किए जाने के बाद अब जीप इस खास मॉडल को भारत में उतार रही है:- सीमित संख्या: भारतीय बाजार के लिए जीप इस मॉडल को बहुत सीमित संख्या में बेचेगी। वर्तमान में भारत में रैंगलर रेंज के तहत Unlimited, Rubicon और Willys 41 स्पेशल एडिशन वेरिएंट्स उपलब्ध हैं।
- कीमत और प्रीमियम: वर्तमान में स्टैंडर्ड जीप रैंगलर अनलिमिटेड की एक्स-शोरूम कीमत 66.20 लाख रुपये है। नए वाइटकैप मोजिटो एडिशन की कीमत मानक मॉडल से लगभग 2 लाख रुपये से 4 लाख रुपये अधिक रहने की संभावना है। जिससे इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 68 लाख रुपये से 70 लाख रुपये के बीच हो सकती है।