फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Suzuki GSX-8R Motorcycle Launched in India Know Price Specifications Features Details

Suzuki GSX-8R: सुजुकी GSX-8R मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, 9.25 लाख रुपये है कीमत, जानें खासियतें

Fri, 04 Oct 2024 08:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 08:00 PM IST
सार

Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने भारतीय बाजार में नई GSX-8R को 9.25 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया है। यह 800 cc प्लेटफॉर्म पर आधारित कंपनी की तीसरी मोटरसाइकिल है।

विज्ञापन
Suzuki GSX-8R Motorcycle Launched in India Know Price Specifications Features Details
Suzuki GSX-8R Motorcycle - फोटो : Suzuki Motorcycle India

विस्तार

Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने भारतीय बाजार में नई GSX-8R को 9.25 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया है। यह GSX-8S और V-Strom 800 के बाद 800 cc प्लेटफॉर्म पर आधारित तीसरी मोटरसाइकिल है। सुजुकी पहले से ही भारतीय बाजार में V-Strom 800DE की बिक्री कर रही है, लेकिन हमारे पास GSX-8S नहीं है। GS-8R को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में भी प्रदर्शित किया गया था। और इस मोटरसाइकिल ने पहली बार EICMA 2023 में अपनी शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

इंजन पावर
776 cc लिक्विड-कूल्ड, DOHC, ट्विन-सिलिंडर इंजन 8,500 rpm पर 82 bhp और 6,800 rpm पर 78 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने के लिए तैयार किया गया है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर है। इसमें बैलेंसर शाफ्ट के साथ 270-डिग्री क्रैंक भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सस्पेंशन सेटअप में आगे की तरफ अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक शामिल हैं। दोनों ही शोवा से लिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए, मोटरसाइकिल आगे की तरफ चार-पिस्टन कैलिपर्स के साथ डुअल 310 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 240 मिमी सिंगल डिस्क का इस्तेमाल करती है। 
विज्ञापन

लुक और डिजाइन
सुजुकी GSX-8R में एक आकर्षक स्टाइलिंग प्रोफाइल है। जिसमें वर्टिकल-स्टैक्ड हेडलैम्प्स हैं। जो फ्रंट काउल को दो भागों में बांटते हैं, जो बड़े फेयरिंग के भीतर इंटीग्रेटेड हैं। इंजन को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है, जो GSX-8S के समान है। फेयरिंग रियरव्यू मिरर को भी शामिल करने का काम करती है।

जबकि GSX-8R यूनिट ट्विन LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ खुद को अलग करती है। हालांकि ओवरऑल सिल्हूट में काफी हद तक कोई बदलाव नहीं दिखता है। लेकिन पीछे की तरफ अब GSX-8S पर पाए जाने वाले सिंगल असेंबली के उलट एक नई टू-पीस टेललाइट दिखाई देती है।

फीचर्स
इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के मामले में, GSX-8R काफी अच्छी तरह से लैस है। जिसमें डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल, विभिन्न राइडिंग मोड, एक आसान स्टार्ट सिस्टम और लो RPM असिस्ट शामिल हैं। 

मुकाबला
सुजुकी GSX-8R का मुकाबला होंडा CBR650R, कावासाकी निंजा 650, अप्रिलिया RS660 और ट्रायम्फ डेटोना 660 से होगा। अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में, GSX-8R में सबसे बड़ा डिस्प्लेसमेंट मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed