फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   sree krishna temple guruvayur kerala sri krishna temple guruvayur thrissur re-auction Mahindra Thar SUV

Mahindra Thar: गुरुवायुर मंदिर ने नीलाम की अपनी महिंद्रा थार एसयूवी, दुबई के इस शख्स ने 43 लाख में खरीदी, वजह है बेहद खास

Tue, 07 Jun 2022 04:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 04:11 PM IST
सार

केरल के त्रिशूर स्थित गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर को दान की गई एक Mahindra Thar (महिंद्रा थार) एसयूवी सोमवार को फिर से हुई नीलामी में रिकॉर्ड 43 लाख रुपये में बिकी। 

विज्ञापन
sree krishna temple guruvayur kerala sri krishna temple guruvayur thrissur re-auction Mahindra Thar SUV
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only

विस्तार

केरल के त्रिशूर स्थित गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर को दान की गई एक Mahindra Thar (महिंद्रा थार) एसयूवी सोमवार को फिर से हुई नीलामी में रिकॉर्ड 43 लाख रुपये में बिकी। 
विज्ञापन


दुबई के एक कारोबारी ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर महिंद्रा थार जीप की नीलामी जीती। इस एसयूवी की दोबारा से की जा रही नीलामी में 14 लोगों ने हिस्सा लिया और कई राउंड के बाद, इसे आखिरकार दुबई के व्यवसायी विग्नेश विजयकुमार ने जीत लिया। उनके पिता विजयकुमार उनका प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 
विज्ञापन


हालांकि नीलाम की गई थार के लिए नए मालिक को 12 प्रतिशत जीएसटी चुकाना पड़ेगा। नवंबर 2021 में, महिंद्रा समूह ने इस प्रसिद्ध मंदिर को थार एसयूवी उपहार में दिया था और दिसंबर में, इसे 15 लाख रुपये के आधार मूल्य पर नीलामी के लिए रखा गया था और सिर्फ एक खरीदार आया था और उसने बोली मूल्य 10,000 रुपये बढ़ाकर लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान में कोई अन्य खरीदार नहीं होने के कारण, उसने एसयूवी की नीलामी जीत ली था। लेकिन इस नीलामी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल और विरोध के मद्देनजर, मंदिर बोर्ड ने नीलामी को रद्द करने का फैसला किया। हालांकि इसके एकमात्र खरीदार ने कानूनी सहारा लेने की धमकी दी थी।

सोमवार को नीलामी जीतने वाले विजयकुमार ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा जो दुबई में है, उसकी इच्छा है कि भगवान गुरुवायूरप्पन का वाहन होने के कारण इसे खरीदा जाना चाहिए। विजयकुमार ने कहा, "मेरे बेटे ने मुझे किसी भी कीमत पर थार हासिल करने के लिए कहा था।"


नीलामी की गई एसयूवी, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की नई फोर-व्हील ड्राइव थार है। ऑटोमोबाइल बाजार में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। यह कार एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है। इसमें 2200 इंजन cc का डीजल इंजन दिया गया है और यह लाल रंग की है। इस कार की कीमत 13 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed