फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   smart vehicles cyber attack threat ota wireless update national security risk

Cyber Threat: स्मार्ट वाहनों पर साइबर हमले का खतरा, वायरलेस अपडेट तकनीक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौतीपूर्ण

Tue, 21 Jul 2026 04:31 AM IST
राकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क वॉशिंगटन/लंदन।
अमर उजाला नेटवर्क वॉशिंगटन/लंदन। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 04:31 AM IST
सार

आपकी हाई-टेक और स्मार्ट कार अब साइबर हमलावरों के निशाने पर आ सकती है! आधुनिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली 'ओवर-द-एयर'वायरलेस अपडेट तकनीक, जो कार में घर बैठे सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा देती है, अब राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। विशेषज्ञों की चेतावनी के अनुसार, हैकर्स या विदेशी एजेंसियां इस तकनीक में सेंध लगाकर गाड़ी के ब्रेक, स्टीयरिंग और नेविगेशन जैसे संवेदनशील सिस्टम को दूर बैठे ही हाईजैक या ठप कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
smart vehicles cyber attack threat ota wireless update national security risk
स्मार्ट वाहन सुरक्षा - फोटो : BMW

विस्तार

आधुनिक स्मार्ट वाहनों में इस्तेमाल हो रही वायरलेस ओवर-द-एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट तकनीक अब राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के लिए नई चुनौती बनकर उभरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरनेट के जरिये वाहनों में दूर से सॉफ्टवेयर अपडेट भेजने वाली इस व्यवस्था का दुरुपयोग होने पर साइबर हमलावर या विदेशी तत्व वाहन के संवेदनशील सिस्टम को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


तकनीक की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू
इसी खतरे को देखते हुए कई देशों ने इस तकनीक की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में इंटरनेट से जुड़े वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इनके साथ ओवर-द-एयर (ओटीए) तकनीक का उपयोग भी सामान्य होता जा रहा है। इस तकनीक की मदद से वाहन निर्माता बिना सर्विस सेंटर बुलाए ही सॉफ्टवेयर, फर्मवेयर, सुरक्षा सुधार और नई डिजिटल सुविधाएं सीधे वाहन तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन


ओटीए तकनीक कंपनियों के लिए उपयोगी
इससे समय और लागत दोनों की बचत होती है, लेकिन इसके साथ साइबर सुरक्षा से जुड़े जोखिम भी बढ़ गए हैं। ब्रिटेन की स्वानसी यूनिवर्सिटी के सिस्टम सुरक्षा विशेषज्ञ प्रोफेसर सिराज अहमद शेख के अनुसार, ओटीए तकनीक वाहन कंपनियों के लिए बेहद उपयोगी है क्योंकि इससे पारंपरिक रिकॉल अभियान या नियमित सर्विस के बिना ही आवश्यक अपडेट किए जा सकते हैं। हालांकि, इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अब सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed