{"_id":"63944d50daac515edc7e813b","slug":"skoda-is-also-plan-to-launch-cng-version-of-suv-kushaq-know-what-will-be-the-specialty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Kushaq CNG: स्कोडा भी ला रही है इस एसयूवी का सीएनजी वर्जन, जानें क्या होगी खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Skoda Kushaq CNG: स्कोडा भी ला रही है इस एसयूवी का सीएनजी वर्जन, जानें क्या होगी खासियत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 10 Dec 2022 02:56 PM IST
सार
स्कोडा की ओर से भी अब सीएनजी तकनीक को कारों में पेश करने की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही सीएनजी के साथ एसयूवी कुशाक को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
स्कोडा कुशाक
- फोटो : skoda india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की ओर से पहली बार सीएनजी को कारों में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से कुशाक का सीएनजी वैरिएंट भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हम आपको सीएनजी कुशाक की खासियत की जानकारी इस खबर में दे रहे हैं। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
क्या होगी खासियत
2 of 6
स्कोडा कुशाक
- फोटो : skoda india
स्कोडा की एसयूवी कुशाक की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह कंपनी की पहली ऐसी कार होगी जिसे सीएनजी के साथ पेश किया जाएगा। अभी तक कंपनी की ओर से सिर्फ पेट्रोल या डीजल ईंधन वाली कारों को ही भारतीय बाजार में बेचा जाता है। इसके साथ ही इसकी दूसरी खासियत यह होगी कि यह सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक वर्जन वाली देश की पहली कार होगी।
देश में मारुति से लेकर ह्यूंदै, टाटा भी सीएनजी की कारों की बिक्री करती हैं। लेकिन सभी कारें सीएनजी के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती हैं। लेकिन स्कोडा की ओर से इस एसयूवी में सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक एसयूवी में एक लीटर का तीन सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। जिससे एसयूवी को 115 बीएचपी और 178 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। वहीं दूसरे इंजन के विकल्प के तौर पर एसयूवी को 1.5 लीटर के चार सिलेंडर वाले इंजन के साथ लैस किया जा सकता है। जिससे एसयूवी को 148 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। हालांकि यह पावर पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी और सीएनजी के साथ इसकी क्षमता थोड़ी कम हो सकती है। लेकिन एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही तरह के ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा सकता है।
भारत में सरकार की ओर से उत्सर्जन नियमों में लगातार बदलाव के कारण कार निर्माता भी सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक जैसे विकल्पों पर फोकस कर रही हैं। इसी क्रम में अब कई एसयूवी भी सीएनजी के साथ भारतीय बाजार में आने की तैयारी कर रही हैं। इनमें से ही स्कोडा की कुशाक, टोयोटा अर्बन क्रूजर, ह्यूंदै क्रेटा, मारुति विटारा और ब्रेजा जैसी एसयूवी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।