{"_id":"6645c82a38eb577bd004a720","slug":"sikkim-transport-department-says-ai-driven-traffic-management-system-set-to-go-live-in-sikkim-from-may-25-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AI Traffic Management: सिक्किम में 25 मई से AI आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम होगा शुरू, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
AI Traffic Management: सिक्किम में 25 मई से AI आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम होगा शुरू, जानें डिटेल्स
Thu, 16 May 2024 02:17 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 02:17 PM IST
सार
सिक्किम परिवहन विभाग ने गुरुवार को पूरे राज्य में 25 मई से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (यातायात प्रबंधन प्रणाली) शुरू करने का एलान किया।
विज्ञापन
Traffic Camera
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम परिवहन विभाग ने गुरुवार को पूरे राज्य में 25 मई से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (यातायात प्रबंधन प्रणाली) शुरू करने का एलान किया।
यह सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से दस्तावेजों के सत्यापन और उल्लंघनों का पता लगाने के द्वारा ट्रैफिक मैनेजमेंट को आधुनिक बनाने और विनियमन दक्षता में सुधार लाने का लक्ष्य रखती है।
विज्ञापन
यह सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से दस्तावेजों के सत्यापन और उल्लंघनों का पता लगाने के द्वारा ट्रैफिक मैनेजमेंट को आधुनिक बनाने और विनियमन दक्षता में सुधार लाने का लक्ष्य रखती है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने कहा, "यातायात प्रबंधन के आधुनिकीकरण और यातायात नियमन की दक्षता और सटीकता बढ़ाने के लिए, सिक्किम सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित यातायात प्रबंधन प्रणाली लागू कर रही है।"
विभाग द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार, "सभी वाहन मालिकों (सरकारी वाहनों सहित) को सूचित किया जाता है कि वे अपने वाहन के सभी दस्तावेज अपडेट रखें। ई-चालान जारी करने में किसी भी तरह की विसंगति के सामने आने पर जिला के एसपी/आरटीओ के ध्यान में लाया जा सकता है।"