{"_id":"5a8a92944f1c1ba3378b4c7b","slug":"samsung-connect-auto-dongle-brings-wi-fi-lte-connectivity-for-the-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस डोंगल के जरिए पुरानी कार में भी चला सकेंगे इंटरनेट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
इस डोंगल के जरिए पुरानी कार में भी चला सकेंगे इंटरनेट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
Samsung Connect Auto
वैसे तो आजकल बाजार में आने वाली गाड़ियों में पहले से ही इंटरनेट कनेक्शन इंटरेफस मिल रहा है लेकिन अगर आपके पास 2-3 साल पुरानी कार है और उसमें आप इंटरनेट चलाना चाहते हैं तो इसके लिए सैमसंग ने बाजार में कनेक्ट ऑटो नाम का एक खास डोंगल उतार दिया है। इस डोंगल को कारा में प्लग-इन करके हाई-स्पीड इंटरनेट चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
सैमसंग के दावे के मुताबिक इस डोंगल को ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक 2 पोर्ट वाली सभी गाड़ियों से कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी मदद से आप कार की लोकेशन समेत फ्यूल मॉनिटरिंग, जियो-फेंसिंग तथा ड्राइविंग सेफ्टी के बारे में जानकारी ले सकेंगे। इसमें रियल टाइम जीपीएस तथा फाइंड माइ कार का भी सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए आप कार के भीतर वाई-फाई हॉटस्पॉट बना सकते हैं और कार में बैठे लोग हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। इसकी कीमत 30 डॉलर यानी करीब 1,939 रुपये है लेकिन अभी यह भारत में नहीं मिल रहा है। अमेरिका में इसकी डोंगल की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन