फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield launches 2021 Interceptor 650 and Continental GT 650 know price features colours details

Royal Enfield की दो नई बाइक लॉन्च: 2021 Royal Enfield Interceptor 650 और Continental GT 650, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 22 Mar 2021 09:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Mar 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield launches 2021 Interceptor 650 and Continental GT 650 know price features colours details
2021 Royal Enfield Interceptor 650, 2021 Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : For Reference Only
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने सोमवार को 2021 Interceptor 650 (2021 इंटरसेप्टर 650) और Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल जीटी 650) बाइक को नए अपडेट और नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। दोनों ही बाइक्स नए MiY विकल्पों के साथ उपलब्ध होंगी। अब ग्राहक अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार अपनी मोटरसाइकिलों को कस्टमाइज कर सकते हैं। नए MiY ऑप्शन के तहत सीट, सम्प गार्ड, टूरिंग मिरर, फ्लाईस्क्रीन के साथ ही कई और इक्यूपमेंट्स को कस्टमाइज करने विकल्प है। कंपनी ने दोनों मोटरसाइकिल की आधिकारिक रूप से बुकिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

Interceptor 650 के नए रंग

नई Interceptor 650 अब दो नए स्टैंडर्ड (सिंगल टोन) - केयॉन रेड और वेंचुरा ब्लू रंग में उपलब्ध है। इसके साथ दो नए कस्टम (डुअल टोन) रंगों - डाउनटाउन ड्रैग और सनसेट स्ट्रिप के साथ भी उपलब्ध है। इसके क्रोम वेरिएंट को मार्क 2 के साथ अपडेट किया गया है। इसके अलावा यह बाइक पहले से उपलब्ध सिंगल-टोन रंग - ऑरेंज क्रश और डुअल टोन रंग - बेकर एक्सप्रेस में भी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Continental GT 650 के नए रंग

Continental GT 650 कैफे रेसर को 5 नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया गया है। ये बाइक सिंगल टोन में रॉकर रेड स्टैंडर्ड और ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन स्टैंडर्ड के साथ आती है। इसे नए कस्टम (डुअल टोन) रंगों में भी इसे पेश किया गया है, जिसमें डक्स डिलक्स और वेंचुरा स्टॉर्म शामिल है। इसके साथ ही यह क्रोम वेरिएंट मिस्टर क्लीन पेंट स्कीम में आता है। कुल मिलाकर, इंटरसेप्टर 650 सात रंग विकल्पों के साथ आती है, जबकि कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को पांच नए कलर थीम मिले हैं।
विज्ञापन

इंजन 

इसमें पहले की तरह 648 cc का एयर/ऑयल कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 47.65 PS का पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इन मोटरसाइकिल में स्लिपर क्लच स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। 

कीमत

नई Interceptor 650  के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2,75,467 रुपये रखी गई है। वहीं कस्टम कलर वेरिएंट्स की कीमत 2,83,593 रुपये है। जबकि क्रोम वेरिएंट 2,97,133 रुपये में उपलब्ध है। Continental GT के स्टैंडर्ड कलरवेज वेरिएंट की कीमत 2,91,701 रुपये और कस्टम थीम वेरिएंट की कीमत 2,99,830 रुपये, क्रोम वेरिएंट की कीमत 3,13,367 रुपये है। बाइक की सभी कीमतें भारत में एक्स-शोरूम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed