फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   royal enfield continental gt cup season 2023 registration begins, know details

Royal Enfield GT Cup: रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी कप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें खासियत

Tue, 11 Jul 2023 02:05 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 11 Jul 2023 02:05 PM IST
सार

रॉयल एनफील्ड ने कॉन्टिनेंटल जीटी कप सीजन 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। कब तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है और कार्यक्रम का आयोजन कब किया जाएगा। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
royal enfield continental gt cup season 2023 registration begins, know details
for reference only - फोटो : royal enfield

विस्तार

देश की प्रमुख दो पहिया निर्माता रॉयल एनफील्ड की ओर से कॉन्टिनेंटल जीटी कप का आयोजन किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इसके लिए कब तक रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम का आयोजन कब किया जाएगा। इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
शुरू हुई प्रतियोगिता
रॉयल एनफील्ड की ओर से कॉन्टिनेंटल जीटी कप के सीजन 2023 की शुरूआत कर दी गई है। कंपनी ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरूआत कर दी है। इसमें देशभर से लोग हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ 15 जुलाई 2023 तक ही किए जा सकते हैं। जिसके बाद 18 जुलाई से पेमेंट ली जाएगी और सभी स्लॉट्स फुल होने तक पेमेंट की जा सकेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कब होगा राइडर सिलेक्शन
एक बार पेमेंट होने के बाद एक अगस्त 2023 से राइडर्स का सिलेक्शन शुरू किया जाएगा। जिसके बाद 24 अगस्त को राइडर्स की ओरिएंटेशन होगी। जिन्हें राइडर सिलेक्शन राउंड में चुना जाएगा सिर्फ उन्हें ही पेमेंट के लिए लिंक ई-मेल किया जाएगा। जिसमें 25 प्रोफेशनल और 75 इनविटीज को ही चुना जाएगा।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
 
कब शुरू होगी रेस
रॉयल एनफील्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कॉन्टिनेंटल जीटी कप सीजन 2023 में तीन राउंड में रेस होगी। जिसके बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। इसके तहत पहला राउंड 25 से 27 अगस्त को कोयंबटूर में आयोजित होगा। दूसरे राउंड की शुरूआत छह से होगी जो आठ अक्तूबर तक चलेगा। तीसरा और आखिरी राउंड 17 से 19 नवंबर के बीच कोयंबटूर में ही आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
 
विजेताओं को मिलेगा ईनाम
इमेच्योर रेस के विजेताओं को ईनाम के तौर पर ट्रॉफी और धनराशि दी जाएगी। पहले विजेता को ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपये, दूसरे पायदान पर आने वाले विजेता को ट्रॉफी के साथ 12 हजार रुपये, तीसरे पायदान पर ट्रॉफी और नौ हजार रुपये, चौथे पायदान पर ट्रॉफी के साथ छह हजार और पांचवें पायदान पर आने वाले को ट्रॉफी के साथ तीन हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं इमेच्योर कप विजेताओं को ट्रॉफी के साथ 1.50 लाख रुपये, ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये और ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed