चीन की नई ऑटोमोबाइल कंपनी Rox Motor (रॉक्स मोटर) ने अपनी Adamas (एडामस) एसयूवी का ट्रेडमार्क भारत में रजिस्टर कराया है।
Rox Adamas: क्या भारत में लॉन्च होगी रॉक्स एडामस? नई प्लग-इन हाइब्रिड प्रीमियम एसयूवी ने देश में कराया पेटेंट
Rox Motor ने भारत में अपनी Adamas हाइब्रिड SUV का पेटेंट करवा लिया है। जिससे इस बड़ी ऑफ-रोडर के भविष्य में लॉन्च होने का संकेत मिलता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Adamas SUV का डिजाइन कैसा है?
Adamas एक फुल-साइज एसयूवी है, जिसकी लंबाई 5 मीटर से ज्यादा और व्हीलबेस 3 मीटर है।
इसका डिजाइन मजबूत और ऑफ-रोडिंग स्टाइल को दर्शाता है:
-
सीधी छत (फ्लैट रूफलाइन)
-
चौकोर बॉडी डिजाइन
-
T-शेप LED हेडलैंप और टेललैंप
-
टेलगेट पर स्पेयर व्हील
यह एसयूवी 21-इंच अलॉय व्हील्स के साथ आती है और 6-सीटर व 7-सीटर दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है।
क्या इसमें हाइब्रिड इंजन मिलेगा?
Rox Adamas में प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है:
-
1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (रेंज एक्सटेंडर के रूप में)
-
डुअल इलेक्ट्रिक मोटर
यह सिस्टम कुल 469 bhp पावर और 740 Nm टॉर्क देता है। साथ ही ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है।
परफॉर्मेंस और रेंज कितनी है?
-
0 से 100 किमी प्रति घंटा: 5.5 सेकंड
-
कुल रेंज: 1,226 किमी (कंबाइंड)
-
केवल इलेक्ट्रिक मोड: 235 किमी
क्या यह ऑफ-रोडिंग के लिए भी तैयार है?
Adamas को खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है:
-
एडजस्टेबल एयर सस्पेंशन (80 mm तक ऊंचाई बढ़ सकती है)
-
ग्राउंड क्लीयरेंस: 272 mm से 324 mm
-
वाटर वेडिंग क्षमता: 770 mm
-
45 डिग्री तक की चढ़ाई चढ़ने की क्षमता
इंटीरियर में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे?
एसयूवी का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है, जिसमें शामिल हैं:
-
हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज वाले पावर्ड सीट्स
-
ट्रिपल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
-
बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
-
एंबिएंट लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
बूट स्पेस 346 लीटर से बढ़कर 2,175 लीटर तक हो सकता है।