फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Riding bike at this speed will give you best mileage know Tips

Mileage Tips: इस स्पीड पर चलाएंगे बाइक तो मिलेगा सबसे ज्यादा माइलेज! महीने भर चलेगा फुल टैंक पेट्रोल

Fri, 28 Feb 2025 05:56 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 05:56 PM IST
सार

बाइक का माइलेज केवल उसके इंजन पर ही निर्भर नहीं करता, बल्कि राइडिंग स्टाइल और स्पीड भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
Riding bike at this speed will give you best mileage know Tips
माइलेज के लिए बाइक को सही स्पीड में चलाना चाहिए - फोटो : Bajaj

विस्तार

Bike Mileage Tips: अगर आपकी बाइक का पेट्रोल जल्दी खत्म हो जाता है और आप बार-बार फ्यूल भरवाने से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। कई लोग शिकायत करते हैं कि उन्होंने फुल टैंक कराया था, लेकिन पेट्रोल कुछ ही दिनों में खत्म हो गया। यदि आपकी रोजाना की यात्रा 4-5 किलोमीटर ही होती है, तो एक फुल टैंक आराम से महीने भर चल सकता है। लेकिन अगर आपकी डेली राइडिंग 10-20 किलोमीटर की है, तो यह महज 15-20 दिनों में ही खत्म हो जाता है।
विज्ञापन


बाइक का माइलेज केवल उसके इंजन पर ही निर्भर नहीं करता, बल्कि राइडिंग स्टाइल और स्पीड भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं कि बेहतर माइलेज के लिए बाइक को किस स्पीड पर चलाना चाहिए और किन तरीकों से माइलेज को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


बाइक की आइडियल स्पीड क्या होनी चाहिए?
बाइक की आइडियल स्पीड वह होती है, जिस पर चलाने से न केवल इंजन का परफॉर्मेंस अच्छा रहता है, बल्कि माइलेज भी अधिक मिलता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बेस्ट माइलेज के लिए 40-60 किमी/घंटा की स्पीड सबसे उपयुक्त होती है। इस स्पीड पर बाइक स्मूथ चलती है, जिससे इंजन पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता और फ्यूल की खपत कम होती है। अगर आप रोज लंबी दूरी तय करते हैं, तो इसी स्पीड रेंज में बाइक चलाने से आपको अधिक माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइलेज बढ़ाने के आसान टिप्स
खुली और कम ट्रैफिक वाली सड़क चुनें

ज्यादा ट्रैफिक वाली जगहों पर बाइक बार-बार रुकती है, जिससे क्लच और गियर का ज्यादा इस्तेमाल होता है। अगर आप कम ट्रैफिक वाली सड़क से सफर करते हैं, तो इंजन कम लोड लेगा और माइलेज बेहतर होगा।

रेगुलर सर्विसिंग कराएं
बाइक की सही समय पर सर्विसिंग करवाना बेहद जरूरी है। अगर इंजन की ट्यूनिंग सही होगी और सभी पार्ट्स अच्छे से काम करेंगे, तो माइलेज में सुधार होगा। एयर फिल्टर और इंजन ऑयल को भी समय-समय पर चेक करवाना चाहिए।

टायर प्रेशर मेंटेन करें
अगर टायर में सही मात्रा में हवा नहीं होगी, तो इंजन को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे फ्यूल की खपत बढ़ेगी। हर 15 दिन में एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक करवाएं ताकि बाइक आसानी से चले और माइलेज अच्छा बना रहे।


अचानक ब्रेक लगाने और तेज एक्सेलेरेशन से बचें
बार-बार ब्रेक लगाना और अचानक तेज एक्सेलेरेट करना इंजन पर दबाव डालता है, जिससे पेट्रोल जल्दी खत्म होता है। स्मूथ और कंसिस्टेंट राइडिंग स्टाइल अपनाएं ताकि बाइक अधिक माइलेज दे सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed