फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Protect your car from Holi colour know some care care tips during holi celebration

Holi Care: होली के दिन बिगड़ जाए कार का रंग तो आपनाएं ये ट्रिक, चले जाएंगे जिद्दी से जिद्दी दाग

Tue, 11 Mar 2025 04:38 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 04:38 PM IST
सार

Holi Car Care Tips: होली के दिन बाहर खड़ी कारों का रंगों के वजह से बुरा हाल हो जाता है। अगर आपकी कार में भी होली का रंग लग जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपनी कार की चमक वापस ला सकते हैं।

विज्ञापन
Protect your car from Holi colour know some care care tips during holi celebration
होली में ऐसे करें कार की देखभाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन इस दिन रंगो के कारण आपकी कार की चमक फीकी भी पढ़ सकती है। होली के रंगों में केमिकल और हार्श डाई होते हैं, जो कार के पेंट पर स्थायी दाग छोड़ सकते हैं। अगर आपकी कार में भी होली का रंग लग जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपनी कार की चमक वापस ला सकते हैं।
विज्ञापन

Protect your car from Holi colour know some care care tips during holi celebration
रंग लगने पर तुरंत धोएं - फोटो : Hyundai
रंग लगने के बाद तुरंत करें ये काम
1. पानी से धोएं – अगर आपकी कार पर रंग गिर गया है, तो उसे तुरंत साफ पानी से धो लें। इससे दाग हल्के हो जाएंगे और पेंट पर कम असर पड़ेगा।

2. हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें –  रंग छुड़ाने के लिए हल्के डिटर्जेंट या कार शैंपू का उपयोग करें। इसे स्पंज या माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें।

3. सिरका और बेकिंग सोडा आजमाएं – जिद्दी दाग हटाने के लिए सिरके और पानी का घोल बनाकर कार की बॉडी पर लगाएं। बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट भी असरदार होता है।

कांच और लाइट्स की सफाई
अगर रंग कांच, हेडलाइट या बैक लाइट पर लग गया है तो उस पर हल्का साबुन और पानी लगाकर मुलायम कपड़े से पोंछें। हार्ड ब्रश का इस्तेमाल न करें, वरना स्क्रैच आ सकते हैं।

इंटीरियर की देखभाल
अगर कार के अंदर रंग चला गया है, तो वेट वाइप्स या कार इंटीरियर क्लीनर का इस्तेमाल करें। कपड़ों की सीटों पर लगे रंग को हटाने के लिए हल्के साबुन और पानी का मिश्रण फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Protect your car from Holi colour know some care care tips during holi celebration
Car Paint Protection - फोटो : Freepik
होली के दिन बरतें सावधानी
  • होली के दिन कार को बाहर पार्क करने से बचें। मुमकिन हो तो कार को घर के अंदर ही पार्क करें।
  • अगर कार बाहर पार्क रहती है को उसे कवर से ढक कर रखें।
  • होली से पहले कार पर वैक्स कोटिंग या पीपीएफ (Paint Protection Film) लगवा सकते हैं।
  • अगर रंग बहुत ज्यादा खराब कर चुका है, तो किसी प्रोफेशनल कार डिटेलिंग सेंटर से पॉलिशिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed