फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   protect car paint monsoon season know detail

Car Care Tips: इस मानसून कार के पेंट की चमक कैसे रखें सुरक्षित, फटाफट जानें खास डिटेल

Sun, 09 Jun 2024 01:06 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 09 Jun 2024 01:06 PM IST
सार

अगले कुछ हफ्तों में मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका होगा। ऐसे में अभी से कार की सुरक्षा पर ध्यान देना शुरू कर दें। इस खबर में जानिए किस तरह से कार के पेंट की चमक को बेहतर रखा जा सकता है। पढ़ें टिप्स की डिटेल। 

विज्ञापन
protect car paint monsoon season know detail
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश को फिलहाल जून की गर्मी जला रही है। मगर लगभग एक महीने बाद मानसून कई राज्यों में पहुंच जाएगा। ऐसे में मानसून से अपना और कार का भी बचाव करें। दक्षिणी-पश्चिम की ओर से काफी तेज हवाएं चल रही हैं। अपनी कीमती कार को सुरक्षित रखने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। मानसून के दौरान कार पर कई तरह की गंदगी गाड़ी पर चिपक जाती है, ऐसे में कार का पेंट हल्का पड़ जाता है। कार के पेंट को सीधी धूप और केमिकल से बचाना होगा। 

विज्ञापन

कार को करें कवर

अगर कार पार्किंग में खड़ी हैं तो कार को धूल और गंदगी से बचाने के लिए उसे अच्छे कवर से ढककर रखें। मानसून में बारिश का दौर भी चलता है, ऐसे में कार को किसी पेड़ के नीचे खड़ा न करें। ऐसा करने से कार पर स्क्रैच पड़ सकते हैं और पेंट खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी बंद पार्किंग में खड़ी करें कार

ये तो आप जानते ही हैं कि मानसून में बारिश के साथ कई बार तेज हवा भी चलती है। ऐसे में कार को किसी कवर्ड पार्किंग में पार्क करें। वहीं, अगर खुली जगह पर कार खड़ी करते हैं तो पानी के तेज प्रेशर से कार का पेंट फीका पड़ सकता है। 

विज्ञापन

स्क्रैच से बचाकर रखें

मानसून के दौरान कई बार कार के बाहरी नाजुक उपकरणों पर कुछ सिग्नल नजर आते हैं कि पेंट में कोई दिक्कत हो गई है। मानसून के दौरान कार के पेंट की नियमित जांच करें। 

पानी को सही साफ करें

मानसून के मौसम में कार पर गिरने वाले पानी को सही ढंग से साफ करें। अगर बारिश की थोड़ी सी बूंद भी रह गई तो यह कार के पेंट के लिए नुकसानदायक हो सकती है। कार का पेंट इससे प्रभावित हो सकता है। 

वैक्स का इस्तेमाल

बारिश के मौसम में कार के पेंट को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए उस पर अच्छी गुणवत्ता की वैक्स करवा कर सकते हैं। ऐसा करने से कार की मौजूदा गंदगी साफ हो जाएगी और पेंट पहले से बेहतर हो जाएगा। 

कार पर पॉलिश का सहारा

अगर आप अपनी कार को लेकर ज्यादा ही चिंतित हैं तो मानसून से पहले कार पर नए तरीके से पॉलिश करवा कर सकते हैं। ऐसा करने से कार एकदम नई जैसी हो जाती है और पेंट को सुरक्षा भी मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed