फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Porsche India issues voluntary recall for Taycan EV Know Details

Porsche Recall: पोर्शे टेकन ईवी को भारत में मंगाया गया वापस, संभावित खतरे से वाहन में लग सकती है आग

Mon, 16 Dec 2024 03:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 03:39 PM IST
सार

पोर्शे टेकन ईवी के लिए लेटेस्ट रिकॉल वैश्विक बाजारों में इलेक्ट्रिक कार के लिए एक बड़े रिकॉल के हिस्से के रूप में आता है। 

विज्ञापन
Porsche India issues voluntary recall for Taycan EV Know Details
Porsche Taycan EV - फोटो : Porsche

विस्तार

Porsche Taycan (पोर्शे टेकन) भारत में सबसे दिलचस्प इलेक्ट्रिक लग्जरी कारों में से एक है। पोर्शे इंडिया ने देश में टेकन ईवी के लिए स्वैच्छिक रिकॉल जारी किया है। जर्मन परफॉरमेंस कार निर्माता ने बैटरी सेल या मॉड्यूल में संभावित खराबी के कारण पोर्शे टेकन इलेक्ट्रिक सेडान की 176 से ज्यादा यूनिट्स को वापस मंगाया है।
विज्ञापन

कौन सी कारें हुईं प्रभावित
21 अक्तूबर, 2019 और 4 मार्च, 2024 के बीच निर्मित पोर्शे टेकन ईवी, संभवतः प्रभावित इलेक्ट्रिक कारें हैं जिन्हें ऑटो कंपनी द्वारा वापस बुलाया गया है। पोर्शे ने पाया है कि बताई गई अवधि में उत्पादित टेकन ईवी में दोषपूर्ण बैटरी मॉड्यूल सप्लायर सिस्टम हो सकती है। इस खराबी के कारण बैटरी मॉड्यूल के भीतर शॉर्ट सर्किट हो सकता है। और थर्मल थ्रॉटलिंग के बाद इलेक्ट्रिक वाहन में आग भी लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लग सकती है आग
पोर्शे टेकन ईवी के लिए लेटेस्ट रिकॉल वैश्विक बाजारों में इलेक्ट्रिक कार के लिए एक बड़े रिकॉल के हिस्से के रूप में आता है। वैश्विक स्तर पर, अक्तूबर में पोर्शे टेकन ईवी की 27,500 से ज्यादा यूनिट्स को वापस मंगाया गया है। जो उपरोक्त अवधि के बीच निर्मित की गई थीं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अक्तूबर 2024 में रिकॉल जारी किया गया था। यह रिकॉल बहन ब्रांड ऑडी के रिकॉल के साथ जारी किया गया था, जिसमें ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी मॉडल शामिल थे। जिनका उत्पादन 2022 से 2024 तक किया गया था। ऑडी इलेक्ट्रिक कारों को बैटरी की समस्या के कारण वापस बुलाया गया है। जिसकी वजह से आग लगने की घटना हो सकती है।
विज्ञापन

पोर्शे टेकन ईवी: पहली बार रिकॉल नहीं
यह पहली बार नहीं है, जब पोर्शे टेकन ईवी को किसी समस्या का सामना करना पड़ा है। इससे पहले, इस साल जून में, कार निर्माता ने संभावित ब्रेक फेल के कारण वैश्विक स्तर पर सभी टेकन को वापस बुलाया था। वाहन निर्माता ने बताया कि प्रभावित टेकन ईवी डैशबोर्ड पर एक वार्निंग लाइट डिस्प्ले करेंगे। कार निर्माता ने उस समय रिकॉल से प्रभावित टेकन ईवी की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया। लेकिन रिकॉल ने दुनिया भर में ईवी की 1,50,000 से ज्यादा यूनिट्स को प्रभावित किया। वाहन निर्माता ने कहा कि फ्रंट ब्रेक होसेस से संबंधित एक समस्या थी, जिसमें कुछ संख्या में टेकन ईवी में दरारें विकसित हो रही थीं। जिससे ब्रेक फ्लूइड लीक हो सकता था, जिससे ब्रेक का प्रेशर और सिस्टम का असर कम हो सकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed