{"_id":"5cc0545fbdec2214084d00e7","slug":"pininfarina-battista-launched-electric-hypercar-in-new-york","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1900 हॉर्स पावर वाली ये कार फाइटरजेट से भी है तेज, सिर्फ 150 लोगों को ही मिलेगी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
1900 हॉर्स पावर वाली ये कार फाइटरजेट से भी है तेज, सिर्फ 150 लोगों को ही मिलेगी
Wed, 24 Apr 2019 05:50 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 24 Apr 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Pininfarina battista
यह पहली बार है जब न्यू यॉर्क की सड़कों पर पिनिनफरीना बैटिस्टा हाइपर कार को उतारा गया है। इस कार की कीमत 2.5 मिलियन डॉलर (17.43 करोड़ रुपये) है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है और इसकी रफ्तार फाइटर जेट से भी तेज है, आइये जानते है इस कार के फीचर्स।
विज्ञापन
Trending Videos
रफ्तार की जादूगर
पिनिनफरीना बैटिस्टा हाइपर एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार गई। इसके 120kWh की बैटरी इंस्टाल की गई है। इस हाइपर कार की मोटर 1,900hp की पावर और 2,300Nm टॉर्क जनरेट करती है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार है, जी हां सिर्फ 2 सेकंड्स में यह 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की रफ्तार किसी फाइटर जेट प्लेन के बराबर है। इस कार की टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रतिघंटा है। माना जा रहा है कि जल्द ही कार की टॉप स्पीड 450 किलोमीटर प्रति घंटे तक करने की है। कार में लगी बैटरी फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ है। यह 4 व्हील ड्राइव कार है और इसके सभी व्हील्स में अलग-अलग मोटर डी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत
पिनिनफरीना बैटिस्टा हाइपर एक सुपर कार है और इसकी इसकी कीमत 2.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 16.20 करोड़ रुपये के आसपास होगी। कंपनी के मुताबिक इसक कार की सर्विस दुनिया के बेस्ट लग्जरी कार रिटेल स्पेशलिस्ट के जरिये दी जाएगी।
150 यूनिट्स ही बनेंगी
पिनिनफरीना बैटिस्टा हाइपर प्रदूषण मुक्त और इकोफ्रेंडली कार के रूप में जानी जाएगी क्योकि यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है और यह सस्टेनेबल एनर्जी को बढ़ावा देगी। कंपनी इस कार की केवल 150 यूनिट्स ही बनाएगी
जिसमें से 50 कारों को कारें ही बनाई जाएंगी, जिनमें से 50 को यूएस भेजा जायेगा और बाकी को एशिया और यूरोप की मार्किट भेजा जायेगा।
जिसमें से 50 कारों को कारें ही बनाई जाएंगी, जिनमें से 50 को यूएस भेजा जायेगा और बाकी को एशिया और यूरोप की मार्किट भेजा जायेगा।