Petrol vs Diesel vs Electric car: 2026 में कौन-सी कार खरीदें- पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक, क्या है सही विकल्प?
आजकल कार खरीदना पहले की तरह कोई आसान फैसला नहीं रह गया है; पहले तो बस पेट्रोल या डीजल का ही विकल्प होता था। लेकिन 2026 में, बाजार में इलेक्ट्रिक कारें और हाइब्रिड गाड़ियां भी उपलब्ध हैं। किसी नए खरीदार के लिए यह स्थिति थोड़ी उलझन भरी हो सकती है। जानें अपने लिए कार को कैसे चुना जाना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार खरीदने के इच्छुक ग्राहक को पहले जहां सिर्फ पेट्रोल और डीजल के बीच किसी एक इंजन को चुनना होता था। लेकिन अब 2026 में उनके पास इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड का विकल्प भी मौजूद है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आज कार खरीदना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है?
विकल्प ज्यादा मिलने से नए खरीदारों के लिए फैसला थोड़ा जटिल हो गया है। लेकिन सही चुनाव आपकी ड्राइविंग जरूरतों पर निर्भर करता है।
कार का चुनाव आपकी ड्राइविंग पर निर्भर करता है?
कार खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि आप कितना और कहां ड्राइव करते हैं।
-
शहर में रोज ड्राइविंग: इलेक्ट्रिक कार बेहतर
-
कम इस्तेमाल: पेट्रोल कार सही
-
लंबी दूरी और हाईवे: डीजल कार उपयोगी
इलेक्ट्रिक कार (EV) कब सही विकल्प है?
इलेक्ट्रिक कारें 2026 में काफी प्रैक्टिकल हो चुकी हैं।
-
रनिंग कॉस्ट: 1-3 रुपये प्रति किमी (सबसे कम)
-
स्मूद और साइलेंट ड्राइव
-
मेंटेनेंस कम
लेकिन:
-
खरीदने की शुरुआती कीमत ज्यादा
-
चार्जिंग संसाधनों की जरूरत
अगर आप रोज 50-60 किमी या उससे ज्यादा ड्राइव करते हैं और घर पर चार्जिंग सुविधा है, तो ईवी सबसे किफायती विकल्प बन सकती है।
पेट्रोल कार किसके लिए सही है?
पेट्रोल कारें अभी भी सबसे आसान और सस्ती एंट्री ऑप्शन हैं।
-
शुरुआती कीमत कम
-
मेंटेनेंस आसान
-
हर जगह फ्यूल उपलब्ध
कमियां:
-
रनिंग कॉस्ट 5-7 रुपपे प्रति किमी
यह उन लोगों के लिए सही है जो महीने में 1,000 किमी से कम वाहन का इस्तेमाल करते हैं।
डीजल कार कब लेना सही रहेगा?
डीजल कारें अब सभी के लिए नहीं हैं, लेकिन कुछ मामलों में बेहतर रहती हैं:
-
हाईवे ड्राइविंग के लिए अच्छी
-
ज्यादा माइलेज और टॉर्क
-
बड़ी एसयूवी के लिए उपयुक्त
कमियां:
-
कीमत और मेंटेनेंस ज्यादा
-
शहरों में सख्त नियम
यह तभी सही है जब आप हर महीने 1,500 किमी या उससे ज्यादा ड्राइव करते हैं।
हाइब्रिड कार क्या बीच का रास्ता है?
हाँ, हाइब्रिड कारें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक का मिश्रण होती हैं।
हाइब्रिड कार के कई फायदे हैं जैसे-
-
बेहतर माइलेज
-
कम ईंधन खर्च
-
चार्जिंग की जरूरत नहीं
यह उन लोगों के लिए सही है जो ईवी में शिफ्ट होने के लिए अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
2026 में किन बातों का ध्यान में रखें?
इसलिए कार खरीदने का फैसला लेते समय कुछ बातें अहम हैं:
-
रनिंग कॉस्ट: ईवी सबसे सस्ती, पेट्रोल सबसे महंगी
-
शुरुआती कीमत: पेट्रोल सबसे सस्ती, ईवी सबसे महंगी
-
मेंटेनेंस: ईवी कम, डीजल ज्यादा
-
भविष्य: डीजल पर प्रतिबंध बढ़ सकते हैं, ईवी को सरकारी मदद मिल रहा है
आखिर सही विकल्प क्या है?
ऐसे जब सवाल आता है कि पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड कार, इनमें से किसे खरीदना चाहिए। तो कोई एक जवाब सभी के लिए सही नहीं हो सकता।
-
कम ड्राइव करते हैं: पेट्रोल लें
-
रोज शहर में ड्राइव: ईवी चुनें
-
लंबी दूरी ज्यादा: डीजल लें
आपकी जरूरत वाहन तय करेगी
आपकी जरूरत ही सबसे बड़ा फैक्टर है।
अगर सही उपयोग के हिसाब से चुनाव किया जाए, तो आप पैसे भी बचा सकते हैं और बेहतर ड्राइविंग अनुभव भी पा सकते हैं।