फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Pepper Motion to invest Rs 46000 crore on electric bus cluster at Punganur in Chittoor district Andhra Pradesh

Electric Bus Cluster: पुंगनूर में बनेगा इलेक्ट्रिक बस क्लस्टर, पेपर करेगी 46,000 करोड़ रुपये का निवेश

Thu, 30 Nov 2023 05:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 05:15 PM IST
सार

जर्मन कंपनी पेपर मोशन, आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के पुंगनूर में 4,640 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक इलेक्ट्रिक बस और ट्रक क्लस्टर की स्थापना के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित करने की तैयारी कर रही है। यह क्लस्टर 800 एकड़ क्षेत्र में बनेगा।

विज्ञापन
Pepper Motion to invest Rs 46000 crore on electric bus cluster at Punganur in Chittoor district Andhra Pradesh
Pepper Motion Electric Bus - फोटो : Pepper Motion

विस्तार

कंपनी के सीईओ एंड्रियास हैगर के नेतृत्व में पेपर मोशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। और दुनिया के सबसे बड़े फुल इंटीग्रेटेड क्लस्टर की स्थापना के लिए परियोजना की तुरंत मंजूरी और आंध्र प्रदेश सरकार के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन

Pepper Motion to invest Rs 46000 crore on electric bus cluster at Punganur in Chittoor district Andhra Pradesh
Pepper Motion delegation, led by its CEO Andreas Hager, called on CM YS Jagan Mohan Reddy - फोटो : Social Media
जगन ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने, राज्य की उद्योग नीति और परियोजना मंजूरी के लिए एकल खिड़की प्रणाली के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर रोशनी डाली।

सीईओ ने बताया कि इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक बस और ट्रक क्लस्टर को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसमें नई बीईवी बस/ट्रक असेंबली के मिश्रण के साथ 30,000 बस और 18,000 एचसीवी/एलसीवी के लिए वर्टिकली इंटीग्रेटेड प्लांट और डीजल बस/ट्रक वाहनों को रेट्रोफिटिंग करना शामिल है। 2027 की तीसरी तिमाही तक संबंधित चार्जिंग समाधान भी आएगा। एक 20 GWh बैटरी पैक असेंबली प्लांट भी लगाया जाएगा। 

Pepper Motion to invest Rs 46000 crore on electric bus cluster at Punganur in Chittoor district Andhra Pradesh
Pepper Motion Electric Bus - फोटो : Pepper Motion
यह प्लांट कंपनी के पार्टनर्स और यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में पेपर मोशन परिचालन के लिए वैश्विक सोर्सिंग बेस बनाएगा।

उन्होंने कहा कि 8,100 तकनीशियनों/इंजीनियरों को रोजगार के मौके मिलेंगे। इस मौके पर राजमपेट के सांसद पीवी मिधुन रेड्डी और सीएमओ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed