फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Patanjali launches electric scooter running 440 kms in single charge know the truth behind viral claim

Patanjali EV: क्या स्मार्टफोन से भी सस्ता मिलेगा पतंजली का इलेक्ट्रिक स्कूटर? जानिए कितना सच है यह दावा

Sun, 25 May 2025 01:25 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 25 May 2025 01:25 PM IST
सार

Patanjali Electric Scooer: सोशल मीडिया और कई वेबसाइटों के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि आयुर्वेदिक ब्रांड पतंजलि ने भारत में 440 किमी चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। आइए जानते हैं यह दावा कितना सच है। 

विज्ञापन
Patanjali launches electric scooter running 440 kms in single charge know the truth behind viral claim
Patanjali electric scooter - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। मार्केट में ओला, बाजाज ऑटो और टीवीएस जैसी कई बड़ी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही हैं। वहीं लोगों की ओर से बढ़ती डिमांड और दिलचस्पी को देखते हुए कई नई कंपनियां भी इस बाजार में उतर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है कि देश की एक बड़ी आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि भी आपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर चुकी है। लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है, आइए जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


पतंजलि को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इसका नाम आयुर्वेद की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों में लिया जाता है। हालांकि, जब पतंजलि का इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में प्रवेश की खबर सामने आई तो बहुत से लोगों को हैरानी हुई। सोशल मीडिया और वेबसाइट्स की कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि पतंजलि ने भारत का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है जिसकी कीमत महज 14,000 रुपये है। इस दावे के साथ यह भी कहा गया है कि स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 440 किलोमीटर तक चलेगा। लेकिन जब इस दावे की सच्चाई की जांच की गई, तो हकीकत कुछ और ही सामने आई।
विज्ञापन


क्या है पतंजलि इलेक्ट्रिक स्कूटर की सच्चाई?
मई की शुरूआत में कुछ वेबसाइटों पर पतंजलि इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुछ जानकारियां सामने आई थीं। EVMechanica नाम की एक वेबसाइट ने पतंजलि ई-स्कूटर के भारत में लॉन्च होने के डिटेल्स शेयर किए थे। इस स्कूटर के बारे में सबसे बड़ा दावा किया गया कि इसकी रेंज 440 किलोमीटर है और इसे भारत का सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया गया। वहीं, इतनी ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत महज 14,000 रुपये बताई गई। अगर आप ऑटोमोबाइल के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी रखते हैं तो आप समझ जाएंगे की यह दावा भ्रामक है। ध्यान देने वाली बात तो यह है कि अभी तक पतंजलि ने खुद आधिकारिक तौर पर इस स्कूटर के लॉन्च कि पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटर की रेंज को लेकर बड़ा दावा
पतंजलि के इस स्कूटर की रेंज 440 किलोमीटर बताई जा रही है, लेकिन भारत में अब तक सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन है जिसकी रेंज 248 किलोमीटर है। इसमे 5.0 kWh का बैटरी आता है। वहीं, अल्ट्रावॉयलेट टेसरैक्ट नाम की एक मोटरसाइकिल 261 किलोमीटर की रेंज के साथ आती है, जिसमें 6kWh की बैटरी दी गई है। बता दें कि 440 किलोमीटर की रेंज के लिए स्कूटर में बहुत बड़ी बैटरी की जरूरत होगी, जिसे स्कूटर के लिए डिजाइन करना लगभग नामुमकिन है। स्कूटर की असली बैटरी क्षमती भी नहीं बताई गई है।


जानें दावे की सच्चाई
केवल इतना ही नहीं, इस स्कूटर की शुरुआती कीमत सिर्फ 14,000 रुपये बताई गई है। यानी इसकी कीमत एक मिड-रेंज स्मार्टफोन से भी कम है, जो कि अपने आप में ही कई सवाल खड़े कर देता है। हमारी जांच-पड़ताल से सोशल मीडिया पर किए जा रहे पतंजली इलेक्ट्रिक स्कूटर के दावे पूरी तरह से बेबुनियाद नजर आते हैं। पतंजलि इलेक्ट्रिक स्कूटर की जो कीमत और फिचर्स बताए जा रहे हैं, वो किसी मजाक से कम नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed