फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Options Of Bullet 350 Hero Mavrick 440X Harley Davidson X440

Bikes: बहुत हुआ बुलेट का गुण-गान, ये 3 बाइक भी पावर और परफॉर्मेंस में नहीं हैं किसी से कम, कीमत भी वाजिब

Mon, 10 Feb 2025 02:27 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 02:27 PM IST
सार

आज बुलेट और क्लासिक 350 का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि, मार्केट में कुछ ऐसी बाइक्स भी हैं जो बुलेट से ज्यादा पावर और किफायती कीमप पर आ रही है।

विज्ञापन
Options Of Bullet 350 Hero Mavrick 440X Harley Davidson X440
बुलेट 350 से बेहतर हैं ये बाइक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड की क्रूजर बाइक्स की लहर चल रही है। फिर चाहे वह बुलेट 350 हो, क्लासिक 350 या हिमालयन, हर कोई इन बाइक्स को खरीदना चाहता है। ये सच है कि 350cc से 650cc सेगमेंट की बाइक्स में रॉयल एनफील्ड बेताज बादशाह है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि मार्केट में अन्य कंपनियों की इतनी ही पावर वाली बाइक्स उपलब्ध नहीं हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में जो कम बजट में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के जैसा ही पावर और परफॉर्मेंस देती है।
विज्ञापन

हीरो मैवरिक 440एक्स (Hero Mavrick 440X)

Options Of Bullet 350 Hero Mavrick 440X Harley Davidson X440
Hero Mavrick 440X - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Mavrick 440X एक मॉडर्न रोडस्टर डिजाइन वाली बाइक है जिसमें कंपनी ने 440सीसी का दमदार ऑयल कूल्ड इंजन दिया है। यह इंजन 27 bhp की अधिकतम पावर और 36 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। अगर डिजिटल फीचर्स की बात करें तो कंपनी इसमें 35 से भी ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स देने का दावा करती है। इस बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ राउंड सेप में मिरर, डुअल डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल एबीएस, सिंगर सीट, फुल एलईडी हेडलाइट और फुल डिजिटल डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक की सबसे खास बात इसकी किफायती कीमत है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपये से भी कम है। इतनी कीमत में दूसरी कंपनियों की 350सीसी की बाइक आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ले-डेविडसन X440 (Harley Davidson X440)

Options Of Bullet 350 Hero Mavrick 440X Harley Davidson X440
Harley Davidson X440 - फोटो : Harley Davidson
Harley Davidson X440 में भी कंपनी ने 440सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया है, जो 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक भी 6-स्पीड गिरबॉक्स के साथ आती है। बाइक में फुल डिजिटल TFT डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इस बाइक में फ्रंट में यूएसडी फोर्क दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से यह बाइक डुअल चैनल एबीएस से लैस है। हार्ले-डेविडसन  440 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन

Hero Xpulse 210

Options Of Bullet 350 Hero Mavrick 440X Harley Davidson X440
Hero Xpulse 210 - फोटो : अमर उजाला
हीरो की इस बाइक में 210सीसी का लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन मिलता है जो 24.6 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 20.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ, 210 एमएम का फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है। इस बाइक में सिंगल और डुअल चैनल मॉडल का विकल्प दिया गया है। एडवेंचर राइड के लिए हीरो की ये बाइक खूब बसेंद की जाती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.80 लाख रुपये से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed