जनवरी 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस कौन सी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां टॉप-10 में शामिल हुईं।
जनवरी में कुल बिक्री
2 of 10
For Reference Only
- फोटो : fada
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 में देशभर में कुल 64363 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 114.67 फीसदी की बढ़ोतरी है। जनवरी 2023 में कुछ कंपनियों ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
ओला बनी भारतीयों की पसंद
3 of 10
For Reference Only
- फोटो : ola electric
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 में ओला ने कुल 18245 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि जनवरी 2022 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 1106 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 1549.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है। और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी कंपनी की ग्रोथ 5.58 प्रतिशत रही है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
आईक्यूब का जादू बरकरार
4 of 10
TVS iQube Mega Delivery Event Delhi
- फोटो : TVS Motor Company
ओला के बाद टीवीएस के आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का जादू भी बरकरार है। जनवरी 2023 में टीवीएस ने कुल 10404 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि जनवरी 2022 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 1157 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक टीवीएस ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 799.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी कंपनी की ग्रोथ 11.67 प्रतिशत रही है।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
एथर की भी बढ़ रही डिमांड
5 of 10
For Reference Only
- फोटो : atherenergy
ओला की तरह बेंगलुरू बेस्ड एथर इलेक्ट्रिक के वाहनों की भी डिमांड में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कंपनी ने जनवरी 2023 के दौरान 385.86 फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी के साथ 9139 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि जनवरी 2022 के दौरान कंपनी ने कुल 1881 यूनिट्स की बिक्री की थी।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा