फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Odisha govt sets roadmap to replace all vehicles engaged in its offices with EVs within six months

Odisha EV Policy 2025: छह महीने में ओडिशा सरकार की सभी गाड़ियां बनेंगी इलेक्ट्रिक, जानें डिटेल्स

Wed, 10 Sep 2025 05:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 05:28 PM IST
सार

ओडिशा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए बड़ी रूपरेखा तैयार की है। नई ओडिशा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी-2025 के मुताबिक, अगले छह महीने में सभी सरकारी दफ्तरों में चल रही गाड़ियां इलेक्ट्रिक में बदल दी जाएंगी।

विज्ञापन
Odisha govt sets roadmap to replace all vehicles engaged in its offices with EVs within six months
Electric Car - फोटो : FREEPIK

विस्तार

ओडिशा सरकार ने छह महीने के भीतर अपने कार्यालयों में लगे सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है। जबकि सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों की बसों को एक वर्ष के भीतर यह बदलाव करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Automatic Gearbox: AMT, iMT, CVT, DCT या टॉर्क कन्वर्टर? जानिए कौन सा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आपके लिए सही है
विज्ञापन

कचरा गाड़ियां और टूरिज्म व्हीकल्स भी होंगे इलेक्ट्रिक
मंगलवार को जारी ओडिशा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति-2025 के मसौदे के अनुसार, आवास और शहरी विकास विभाग भी छह महीने के भीतर सभी कचरा और अपशिष्ट संग्रह वाहनों (वेस्ट कलेक्शन करने वाली सभी गाड़ियों) को ईवी में परिवर्तित कर देगा। 

साथ ही, पर्यटन और वन विभाग ने भी यह तय किया है कि पर्यटक स्थलों और एम्यूजमेंट पार्क में चलने वाली शटल सर्विसेज को छह महीने में इलेक्ट्रिक किया जाएगा। नाव सेवाओं को भी एक साल में पैडल-बेस्ड या सोलर-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड मॉडल में बदला जाएगा।

यह भी पढ़ें - Petrol Pump: गाड़ी में तेल भरवाते समय 'पहले क्लिक' के बाद भी डलवाते हैं ईंधन? तो जान जाइए इसके खतरे

Odisha govt sets roadmap to replace all vehicles engaged in its offices with EVs within six months
एंबुलेंस - फोटो : Freepik
एंबुलेंस और पीसीआर वैन भी बदलेंगी
नीति के तहत, एक साल के भीतर सभी सरकारी एंबुलेंस और पीसीआर वैन को भी ईवी में बदला जाएगा। इससे पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटेगी, प्रदूषण कम होगा और पूरे राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा। 

यह भी पढ़ें - EV: मुंबई में 85 प्रतिशत ऑटो और टैक्सी ड्राइवर क्यों नहीं अपना पा रहे इलेक्ट्रिक वाहन? सर्वे ने बताई वजह

खरीदारों के लिए इंसेंटिव
नई नीति में 2021 की तरह ही ईवी खरीदारों को इंसेंटिव देने का वादा किया गया है। ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल होने वाली ईवी कार पर सीधे 2 लाख रुपये की छूट दी जाएगी। वहीं, 3.5 से 7.5 टन तक की गाड़ियों पर 5 लाख रुपये, 12 टन तक पर 7 लाख रुपये, 18.5 टन तक पर 16 लाख रुपये, 35 टन तक पर 18 लाख रुपये और 55 टन तक की गाड़ियों पर 20 लाख रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - EV Fire Safety Tips: अपने इलेक्ट्रिक वाहन को आग से कैसे बचाएं, जानें पांच जरूरी टिप्स
विज्ञापन

पुरानी गाड़ियों के लिए भी राहत
नीति में यह भी प्रस्ताव है कि पुरानी गाड़ियों को ईवी में बदलने पर सब्सिडी मिलेगी।

टू-व्हीलर पर 30% खर्च की भरपाई
थ्री-व्हीलर और हल्के मालवाहक वाहनों पर 25 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, जो लोग अपनी पुरानी गाड़ियों को स्क्रैपिंग सेंटर में देकर नई ईवी खरीदेंगे, उन्हें भी सब्सिडी मिलेगी।

यह भी पढ़ें - GST 2.0: ऑटो कंपनियों के खातों पर 2,500 करोड़ रुपये का सेस इस तारीख को समाप्त हो जाएगा, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Sunroof Car Risk: सनरूफ से बाहर निकले बच्चे के सिर पर लगा ओवरहेड बैरियर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

Odisha govt sets roadmap to replace all vehicles engaged in its offices with EVs within six months
Electric Car - फोटो : FREEPIK
चार्जिंग स्टेशन पर बड़ा फोकस
राज्य सरकार अगले 5 वर्षों में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश करेगी। हर फ्यूल स्टेशन पर, जहां टेक्निकल रूप से संभव होगा, कम से कम एक फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाया जाएगा। OSRTC की बस स्टैंड्स पर भी चार्जिंग पॉइंट्स लगाए जाएंगे। डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए सरकार वायबिलिटी गैप फंडिग भी देगी।

यह भी पढ़ें - Fancy Number: फैंसी नंबर प्लेट की दीवानगी! स्कूटर 55 हजार का, लेकिन नंबर प्लेट पर खर्च किए 28 गुना ज्यादा

बैटरी स्वैपिंग और रिसर्च पर जोर
बैटरी ऐज अ सर्विस (BaaS) और बैटरी स्वैपिंग को बढ़ावा देने के लिए, सरकार प्रति स्टेशन 25% कैपिटल सब्सिडी (अधिकतम 2 लाख रुपये) देगी। साथ ही, भुवनेश्वर, बालासोर, राउरकेला, संभलपुर, कोरापुट और ब्रह्मपुर में कम से कम 3 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे। जहां ईवी, चार्जिंग टेक्नोलॉजी और हाइड्रोजन पर रिसर्च होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ईवी आर एंड डी ग्रांट के तहत 15 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Luxury Cars: सस्ती होंगी लग्जरी कारें, यूरोपीय यूनियन की महंगी कारों पर भारत दे सकता है टैक्स में राहत! 

Odisha govt sets roadmap to replace all vehicles engaged in its offices with EVs within six months
Electric Car - फोटो : FREEPIK
2030 तक बड़ा लक्ष्य
ओडिशा सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक नई रजिस्टर्ड गाड़ियों में से 50 प्रतिशत ईवी हों। 2036 तक यह लक्ष्य 70 प्रतिशत और 2047 तक 80 प्रतिशत करने की योजना है। नई नीति 31 दिसंबर 2030 तक लागू रहेगी। 

यह भी पढ़ें - World EV Day: म्यूनिख ऑटो शो 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की धूम, पेश हुए एक से बढ़कर एक नए ईवी मॉडल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed