फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   now you can transfer vehicle without noc in other states

मोटर व्हीकल एक्ट में सरकार करने जा रही ये बड़ा बदलाव, जल्द लागू होगा नियम

Fri, 24 May 2019 08:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 24 May 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
now you can transfer vehicle without noc in other states

जल्द ही लोगों को दूसरे राज्य में गाड़ी खरीदकर ले जाने पर उस राज्य में अपना रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर नहीं कराना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने इस बारे में एक प्रस्ताव तैयार करने जा रही है, जिसको पूरे देश में नवंबर तक लागू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

तीन माह में तैयार होगा प्रस्ताव 

केंद्र सरकार का सड़क परिवहन मंत्रालय इस प्रस्ताव को अगले तीन माह में तैयार कर लेगा। प्रस्ताव कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में 6 माह का समय लग सकता है। योजना के अनुसार इस पर काम चलता रहा तो नवंबर तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। 

विज्ञापन

अभी कराना होता है दूसरे राज्य में रजिस्ट्रेशन

फिलहाल चल रहे नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति दूसरे राज्य में अपने वाहन को बेचता है तो फिर उसको गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उस राज्य में ट्रांसफर कराना पड़ता है। इसमें लोगों को बहुत परेशानी भी होती है। लोगों को गाड़ी खरीदने के लिए एनओसी भी लेनी पड़ती थी। संभागीय परिवहन विभाग एनओसी देने से पूर्व पुराने ड्यूज क्लीयर कराता है। इसके बाद जिस जिले व राज्य में वाहन ले जाना होता है, उसके नाम से एनओसी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कराना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन

नए प्रस्ताव के लागू होने के बाद लोग अगर अपने वाहन को बेचकर दूसरे राज्य में ले जाते हैं तो फिर न एनओसी की जरूरत पड़ेगी और ना ही ट्रांसफर करना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर के कराने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

राज्यों से सुझाव मांगे जाएंगे 

मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार राज्यों का राजस्व का बड़ा हिस्सा रोड टैक्स से आता है। इसलिए सड़क परिवहन मंत्रालय रोड टैक्स का राज्यों में बंटवारा करेगा। यह बंटवारा राज्यों से होने वाले वाहनों के ट्रांसफर के पुराने आंकड़ों अनुसार हो सकता है। इसके लिए राज्यों के सुझाव को आधार बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed