अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घर पर ही कराएं बाइक-स्कूटर की सर्विस, CredR लाई डोरस्टेप सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी बाइक्स बेचने वाली बाइक कंपनी CredR (क्रेडआर) ने ग्राहकों के लिए एक खास सर्विस लॉन्च की है। इसके तहत ग्राहक घर पर ही अपनी बाइक-स्कूटर की सर्विस करवा सकते हैं। कंपनी ने इस सेवा का नाम ‘CredR Care’ रखा है।
चार शहरों में लॉन्च
कंपनी की तरफ से जारी बयान में रहा गया है कि इस सर्विस में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस सेवा को फिलहाल देश के चार महानगरों बेंगलुरू, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर और पुणे में लॉन्च किया गया है।घर या ऑफिस में इस सेवा का लाभ
कंपनी का कहना है कि ग्राहक अपनी जरूरतों के मुताबिक अपने घर या ऑफिस में इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की बढती जरूरत को देखते हुए इस सेवा को लॉन्च किया गया है। कंपनी ग्राहकों को रीफर्बिश्ड यूज्ड टूव्हीलर्स उपलब्ध कराती है।
रोडसाइड मैकेनिकों की मदद
कंपनी के मुताबिक आईबीईएफ की रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी देश में व्यवस्थित ऑनलाइन बाइक मेंटेनेंस सर्विस पूरी तरह से उपलब्ध नहीं है। लोग अभी भी बाइक की सर्विस कराने के लिए रोडसाइड मैकेनिकों की मदद लेते हैं, जो नकली ऑटो पार्ट्स और खराब ऑयल डाल कर ग्राहकों के साथ धोखा करते हैं।
बाइक मॉडल के हिसाब से पैकेज
कंपनी की इस सेवा के तहत वाहन मालिक डोरस्टेप सर्विसिंग के लिए अपने बाइक मॉडल के हिसाब से पैकेज चुनना होगा। इसके बाद ग्राहक की सुविधानुसार सर्विसिंग की तारीख और समय तय किया जाता है। वहीं सर्विस के दौरान इस्तेमाल होने वाले सामान या पुर्जो को लेकर कंपनी पूरी तरह से पारदर्शिता बरतती है। प्रशिक्षित ऑटो विशेषज्ञ सोशल डिस्टेंसिंग तथा स्वच्छता के सभी मानकों का पालन करते हुए सर्विसिंग करते हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत
क्रेडआर के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर शशिधर नंदीगम का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत को देखते हुए टू-व्हीलर्स की बढ़ती बिक्री के बाद हम आश्वस्त हैं कि ऑन-डिमांड, डोरस्टेप सर्विसिंग में भी बढ़ोतरी होगी। उनका कहना है कि लोग अब सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहते। जिनके पास पहले से ही टू-व्हीलर्स हैं, वे भी अपने वाहन की सर्विसिंग कराने के बारे में सोचेंगे क्योंकि लॉकडाउन के बाद सार्वजनिक परिवहन से खुद को पूरी तरह दूर करने के लिए निजी वाहन की उपयोगिता बढ़ेगी।