फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   No entry for bikes, autos, other slow-moving vehicles on Delhi mumbai expressway

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नहीं चल पाएंगे ये वाहन, जारी हुआ नोटिफिकेशन

Mon, 20 Feb 2023 03:08 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 20 Feb 2023 03:08 PM IST
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सभी सेगमेंट के वाहनों को चलने की अनुमति नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। किन वाहनों को एक्सप्रेस वे पर चलने की अनुमति नहीं होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
No entry for bikes, autos, other slow-moving vehicles on Delhi mumbai expressway
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीएम मोदी ने 12 फरवरी को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की शुरूआत की थी। एक्सप्रेस वे पर सभी की सुरक्षा को देखते हुए कुछ नियम तय किए गए हैं। जिसके मुताबिक हर तरह के वाहनों में से कुछ वाहनों को एक्सप्रेस वे पर चलने की अनुमति नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनएचएआई की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक किन वाहनों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलने की अनुमति नहीं होगी। हम इसकी जानकारी इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


किन वाहनों पर लगी रोक
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके मुताबिक एक्सप्रेस वे पर किसी भी तरह के दो पहिया वाहन, ति-पहिया वाहन और धीमी गति से चलने वाले वाहनों के चलने पर रोक लगाई गई है। इस लिस्ट में गैर मोटर चालित वाहनों के साथ ही कृषि ट्रैक्टर को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


क्या है कारण
दरअसल, एक्सप्रेस वे पर चलने वाले वाहनों की स्पीड लिमिट शहरी सड़कों से ज्यादा होती है। इसका कारण यह है कि एक्सप्रेस वे को कंट्रोल्ड स्थिति के तहत बनाया जाता है जिनपर सड़क से बाहर से कोई भी वाहन नहीं आ सकता। इनपर एंट्री और एग्जिट के लिए भी पांइट्स बनाए जाते हैं। जिससे एक्सप्रेस वे पर वाहनों की स्पीड को तेज रखा जाता है। ऐसे में अगर छोटे वाहन या धीरे चलने वाहनों को एंट्री दी जाती है तो हादसे होने का खतरा ज्यादा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हो चुका है हादसा
देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे को शुरू हुए करीब एक हफ्ता ही हुआ है, लेकिन इस पर पहला हादसा हो चुका है। पहला हादसा हिलालपुर टोल के पास हुआ, जहां एक ट्रैक्टर के साथ दुर्घटना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed