फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NIJ Accelero Plus Electric Scooter Launched in India Know Price Features Range Specifications electric vehicles in india

EV: फुल चार्ज में 190 किमी तक चलता है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत है कम, जानें फीचर्स

Sat, 19 Mar 2022 07:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 07:36 PM IST
सार

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बड़ा हो रहा है। इस पर भी भारतीय ईवी स्पेस में इलेक्ट्रिक स्कूटर का दबदबा सबसे ज्यादा है। इसे देखते हुए कई ईवी स्टार्टअप इस क्षेत्र में उतर आए हैं।

विज्ञापन
NIJ Accelero Plus Electric Scooter Launched in India Know  Price Features Range Specifications electric vehicles in india
NIJ Accelero Plus Electric Scooter - फोटो : NIJEV

विस्तार

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बड़ा हो रहा है। इस पर भी भारतीय ईवी स्पेस में इलेक्ट्रिक स्कूटर का दबदबा सबसे ज्यादा है। इसे देखते हुए कई ईवी स्टार्टअप इस क्षेत्र में उतर आए हैं। आगरा स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता NIJ Automotive (एनआईजे ऑटोमोटिव) ने भारत में Accelero+ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। NIJ Automotive Accelero+ की कीमतें 53,000 रुपये से शुरू होती हैं और बैटरी पैक के आधार पर 98,000 रुपये तक जाती हैं। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
विज्ञापन


3 बैटरी ऑप्शन और ड्राइविंग रेंज
NIJ Automotive Accelero+ इलेक्ट्रिक स्कूटर या तो वॉल्व रेगुलेटेड लेड-एसिड (वीआरएलए) या लिथियम फेरो फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी पैक के साथ पेश किया जाता है। लीड-एसिड बैटरी पैक सिर्फ एक वैरिएंट में उपलब्ध है। वहीं एलएफपी बैटरी पैक तीन ऑप्शन में पेश किया जाता है - 1.5kW (48V), 1.5kW (60W) और एक डुअल बैटरी 3kW (48V)। NIJ Accelero+ में तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इनमें से सबसे एफिशिएंट मोड में इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्जिंग पर 190 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह दावा किया गया रेंज आंकड़ा केवल इको मोड में डुअल लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी सेटअप के साथ हासिल किया जा सकता है। जबकि सिटी राइडिंग मोड में यह आंकड़ा सिर्फ 120 किलोमीटर है। 
विज्ञापन


लुक, फीचर्स और कलर ऑप्शन
कंपनी ने इस स्कूटर को इंपीरियल रैड, ब्लैक ब्यूटी, पर्ल व्हाइट और ग्रे टच में लॉन्च किया है। इस स्कूटर में डुअल LED हेडलैंप दिया गया है जिससे इसका लुक काफी आकर्षक है। इसके अलावा LED DRLs और बूमरैंग स्टाइल के एलईडी इंडिकेटर्स भी मिलते हैं। NIJ Accelero+ के फीचर्स की बात करें तो इसमें एक डिजिटल स्पीडोमीटर, USB चार्जिंग, रिवर्स असिस्ट और एक आसानी से सुलभ चार्ज पोर्ट शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैटरी चार्जिंग
लेड-एसिड बैटरी पैक को 3A पावर सॉकेट में प्लग करके चार्ज किया जा सकता है। यह बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी पैक को 6A सॉकेट में प्लग करने पर 3 से 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। एनआईजे ऑटोमोटिव ने ई-स्कूटर को पावर देने वाले सिंगल ब्रशलेस डीसी मोटर की पावर या टॉर्क के आंकड़े का खुलासा नहीं किया है। स्कूटर मोटर के लिए साइन वेव कंट्रोलर को स्पोर्ट करता है। 

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इलेक्ट्रिक Accelero+ स्कूटर में सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 180 मिमी डिस्क दिया गया है और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। 


साइज और ग्राउंड क्लियरेंस
NIJ Accelero+ की लंबाई 1,720 mm, चौड़ाई 690 mm और ऊंचाई 1,100 mm है। Accelero+ इलेक्ट्रिक स्कूटर का व्हीलबेस 1,280 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 175 mm है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 86 किलोग्राम है और यह अधिकतम 150 किलोग्राम तक भार उठा सकता है। Accelero+ जिस अधिकतम 12 डिग्री की चढ़ाई पर चढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed