फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NHAI hikes tolls across highways by five per cent

NHAI: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर टोल पांच फीसदी बढ़ाया; आज से नई दरें लागू

Mon, 03 Jun 2024 12:27 AM IST
निर्मल कांत ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Jun 2024 12:27 AM IST
सार

NHAI: एनएचएआई ने देशभर में टोल दरों में औसतन पांच फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले मोटर चालकों को सोमवार से अब अधिक भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
NHAI hikes tolls across highways by five per cent
NHAI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले मोटर चालकों को सोमवार से अधिक भुगतान करना होगा। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर में टोल दरों में औसतन पांच फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। टोल दरों में हर साल एक अप्रैल को संशोधन होता है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के कारण बढ़ोतरी टाल दी गई थी। 

विज्ञापन

 
एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा, नई टोल दरें तीन जून से लागू होंगी। टोल दरों में बदलाव थोक मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में बदलाव से जुड़ी दरों को संशोधित करने की वार्षिक कवायद का हिस्सा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 855 टोल प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 के अनुसार शुल्क लगाया जाता है। इनमें से 675 सार्वजनिक वित्त पोषित टोल प्लाजा हैं। जबकि 180 रियायतग्राहियों द्वारा संचालित हैं।
विज्ञापन


टोल दरों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली से मेरठ और दिल्ली से हापुड़ तक के सफर के लिए लगभग आठ रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं, जबकि गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच लुहारली टोल पर सात रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे और गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर टोल वसूलने की जिम्मेदारी निजी कंपनियों पर है। अनुबंध के मुताबिक हर साल टोल शुल्क में बढ़ोत्तरी का प्रावधान है लेकिन टोल दरें तय करने का अधिकार इन कंपनियों को नहीं है बल्कि एनएचएआई खुद दरें निर्धारित करता है।


जेब पर पड़ेगा इतना बोझ
दिल्ली (सराय काले खां) से मेरठ तक सफर के लिए हल्के निजी वाहनों को एक तरफ की यात्रा के लिए 160 रुपये टोल शुल्क देना पड़ता है जो बढ़कर 168 रुपये और हल्के व्यावसायिक वाहनों (एलसीवी) का 250 की जगह 262 रुपये टोल शुल्क देना पड़ सकता है। इसी तरह दिल्ली (सराय काले खां) से हापुड़ तक हल्के निजी वाहनों का टोल शुल्क 165 रुपये से बढ़कर 173 रुपये जबकि हल्के व्यावसायिक वाहन (एलसीवी) का 265 रुपये की जगह 278 रुपये टोल शुल्क देना पड़ सकता है। गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच लुहारली टोल पर निजी वाहनों के लिए 140 रुपये देने पड़ते हैं जो बढ़कर 147 रुपये हो सकते हैं। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि नई टोल दरों की सही जानकारी दो जून को ही मिल पाएगी। 

  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed