Tesla Model 3: टेस्ला मॉडल 3 का नया वर्जन हुआ पेश, सिंगल चार्ज में अब मिलेगी 700 किलोमीटर से ज्यादा रेंज
टेस्ला ने अपनी इलेक्ट्रिक कार मॉडल 3 का नया वर्जन पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से पेश किए गए नए वर्जन में क्या बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने मॉडल 3 के नए वर्जन को पेश कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से मॉडल 3 के नए वर्जन में क्या बदलाव किए गए हैं। साथ ही अब इस कार में कितनी रेंज मिलेगी। इसकी जानकारी भी इस खबर में आपको दे रहे हैं।
पेश हुई नई कार
टेस्ला की ओर से मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार के नए वर्जन को पेश कर दिया गया है। इस कार को पहले से ज्यादा लंबी रेंज के साथ ऑफर किया गया है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से इस कार के लिए बुकिंग को भी शुरु कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
कैसे हैं फीचर्स
टेस्ला की ओर से मॉडल 3 के नए वर्जन में पहले से ज्यादा बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंटीरियर, अपग्रेडिड सस्पेंशन, नई हेडलाइट्स, बेहतर फ्रंट लुक और पिछली सीट के यात्रियों के लिए अलग से डिस्प्ले को दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
कितनी है रेंज
टेस्ला के मॉडल 3 के शुरुआती वैरिएंट को फुल चार्ज के बाद 606 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जबकि इसके पुराने मॉडल की रेंज नए वर्जन से 50 किलोमीटर कम थी। वहीं मॉडल 3 के नए वैरिएंट की लंबी रेंज वाले वर्जन की फुल चार्ज के बाद रेंज 713 किलोमीटर की है। इसके लंबी रेंज वाले पुराने वर्जन के मुकाबले नए वर्जन में करीब 38 किलोमीटर की रेंज ज्यादा मिलती है।
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
कहां होगी उपलब्ध
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से मॉडल 3 के नए वर्जन को पहले चीन, यूरोप, मिडल ईस्ट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देशों में उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके बाद अन्य बाजारों में भी इसे उपलब्ध करवाया जा सकता है। पिछले मॉडल की तुलना में कंपनी ने इसकी कीमत में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?