{"_id":"65093cb0035c7b269d018dd3","slug":"new-tires-come-with-airless-technology-now-there-will-be-no-need-for-air-know-details-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Airless Tyre: स्पेस की तकनीक के साथ आए नए टायर, अब नहीं होगी हवा की जरुरत, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Airless Tyre: स्पेस की तकनीक के साथ आए नए टायर, अब नहीं होगी हवा की जरुरत, जानें डिटेल
Tue, 19 Sep 2023 11:46 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:46 AM IST
सार
दुनियाभर में वाहनों में नई तकनीक लाने पर कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब स्पेस की तकनीक वाले टायर्स भी उपलब्ध हो गए हैं। इनमें क्या खास है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्यूब वाले टायर्स के बाद ट्यूबलेस टायर्स बाजार में आए। लेकिन अब स्पेस की खास तकनीक से बने टायर्स बाजार में उपलब्ध हैं। इन टायर्स में क्या खास है। साथ ही इनको किस तरह के वाहन में उपयोग किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
आए नए टायर
बाजार में आजकल जिस तरह के टायर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उनमें ट्यूबलेस टायर शामिल हैं। लेकिन अब ऐसे टायर भी बाजार में उपलब्ध हैं। जिनमें हवा भरने की जरुरत भी नहीं है। ओहियो की एक कंपनी ने ऐसे टायर बनाए हैं, जिनमें हवा भरने की जरुरत नहीं होती। जानकारी के मुताबिक ऐसे टायर बनाने की प्रेरणा कंपनी ने नासा की रोवर तकनीक से ली है। कंपनी की ओर से इस तरह के टायर को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन
कहां होगा उपयोग
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अभी इस खास तकनीक से बने टायर को सिर्फ साइकिल के लिए बनाया है। लेकिन भविष्य में इस तकनीक वाले टायर को बाइक, स्कूटर और कारों के लिए भी बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
क्या है खासियत
स्पेस में उपयोग होने वाली तकनीक से प्रेरित होकर बनाए गए टायर में हवा की जरुरत नहीं होती। इस टायर में कॉइल स्प्रिंग तकनीक का उपयोग किया गया है। इसे रबड़ की जगह मेटल से बनाया गया है। इसलिए इस टायर में हवा भरने की जरुरत नहीं होती। साथ ही इस तरह के टायर में पंचर होने का खतरा भी नहीं होता। इसमें स्प्रिंग को टायर के अंदर चारों ओर लगाया गया है। जिसे नीटिनॉल कहते हैं। वाहन के चलने पर टायर में प्रैशर बढ़ता है। जिसके बाद यह ठीक उसी तरह नजर आता है, जिस तरह रबड़ के टायर नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान