{"_id":"5e743e768ebc3e76c77b463c","slug":"new-diesel-variant-of-hyundai-venue-launched-suv-becomes-more-expensive-than-before","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BS6 डीजल इंजन के साथ लॉन्च हुई Hyundai Venue, जानें कितनी बढ़ी कीमतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BS6 डीजल इंजन के साथ लॉन्च हुई Hyundai Venue, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
Fri, 20 Mar 2020 01:05 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:05 PM IST
सार
- BS4 मॉडल के मुकाबले 30 हजार रुपये तक बढ़ा दी हैं कीमतें
- कंपनी ने लगाया Kia Seltos का डीजल इंजन
विज्ञापन
Hyundai Venue (File Photo)
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ह्यूंदै कंपनी ने भारतीय बाजार में एसयूवी Hyundai Venue को नए बीएस6 अपडेटेड डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 8.09 लाख रुपये रखी है। बता दें कि ऐसा करके अब कंपनी ने एसयूवी का पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट नए बीएस6 इंजन से अपडेट कर दिया है। वहीं अब इसकी कीमत मौजूदा बीएस4 मॉडल के मुकाबले 30 हजार रुपये तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इसका इंजन 98.6 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस एसयूवी में पुराने 1.4 लीटर के डीजल इंजन के बजाय 1.5 लीटर की क्षमता का U2 सीआरडीआई इंजन इस्तेमाल किया गया है। दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी ह्यूंदै ने नई Hyundai Venue बीएस6 में कंपनी ने Kia Seltos के ही इंजन का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का कप्पा और 1.0 लीटर की क्षमता का ट्रबो जीडीआई इंजन का प्रयोग किया गया है। इममें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स को बतौर स्ट्रैंडर्ड रखा गया है। कंपनी ने इसी इंजन का इस्तेमाल अपनी 2020 Hyundai Creta एसयूवी में भी किया है।
हालांकि इंजन के अलावा कोई अन्य बदलाव नहीं किए गए हैं। कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। मात्र 21 हजार रुपए देकर इसकी बुकिंग कराई जा सकती है। Hyundai Venue बीएस6 डीजल की कीमत 8.9 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 11.39 लाख रुपये तय की गई है।