{"_id":"694657723ce668545605d3e4","slug":"new-car-run-in-guide-why-the-first-2-500-km-decide-your-car-s-long-term-performance-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Car: नई कार खरीदी है? ये गलती मत करना वरना इंजन हो जाएगा खराब, जानें क्या है 'रन-इन' का सही तरीका?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Car: नई कार खरीदी है? ये गलती मत करना वरना इंजन हो जाएगा खराब, जानें क्या है 'रन-इन' का सही तरीका?
Sat, 20 Dec 2025 02:00 PM IST
सुयश पांडेय
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुयश पांडेय
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:00 PM IST
सार
नई कार खरीदने के बाद शुरुआती कुछ हजार किलोमीटर का सही इस्तेमाल इंजन की उम्र, माइलेज और परफॉर्मेंस तय करता है। इस लेख में हमने ‘रन-इन’ का महत्व समझाया है साथ ही जरूरी नियम भी बताएं हैं।
विज्ञापन
नई कार खरीदी है तो इन 'रन-इन' पीरियड का ध्यान रखें (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई कार खरीदने की खुशी अलग ही होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोरूम से निकलने के बाद शुरुआती कुछ हजार किलोमीटर यह तय करते हैं कि आपकी कार अगले 10 साल तक कैसा प्रदर्शन करेगी? आप अपनी नई कार के इंजन के साथ शुरुआत में कैसा व्यवहार करते हैं, इसका सीधा असर उसकी लंबी उम्र, परफॉरमेंस और माइलेज पर पड़ता है। इस प्रक्रिया को 'Run-In' (रन-इन) कहा जाता है। अगर इसे सही तरीके से न किया जाए, तो भविष्य में इंजन को नुकसान हो सकता है। यहां हम कार निर्माताओं और विशेषज्ञों की राय के आधार पर आपको रन-इन का सही तरीका बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रन-इन (Run-In) आखिर क्यों जरूरी है?
नई कार के इंजन के अंदर कई मूविंग पार्ट्स होते हैं- जैसे पिस्टन रिंग्स, बियरिंग्स और सिलिंडर। फैक्ट्री से निकलने के बाद इन्हें एक-दूसरे के साथ पूरी तरह सेट होने के लिए थोड़े समय और घर्षण की जरूरत होती है। सिर्फ इंजन ही नहीं, यह प्रक्रिया ट्रांसमिशन, नए टायर्स और ब्रेक पैड्स के लिए भी उतनी ही जरूरी है। सही रन-इन से इंजन स्मूथ चलता है और तेल की खपत भी बेहतर होती है।
विज्ञापन
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड: अपनी कार को परफेक्ट कैसे बनाएं
अपनी नई कार को बेहतरीन कंडीशन में रखने के लिए इन 4 नियमों का पालन करें-1. शुरुआती 2,500 किलोमीटर का नियम
एक आदर्श रन-इन पीरियड लगभग 2,500 किलोमीटर का होता है। गाड़ी स्टार्ट करने के बाद इंजन को थोड़ा वार्म-अप होने दें। ठंडे इंजन पर कभी भी ज्यादा लोड न डालें। 2,500 किमी पूरे होने के बाद ही आप अपनी कार की पूरी क्षमता का आनंद लें।
विज्ञापन